IND vs AUS: रोहित ने अपनी कप्तानी में चमके इस खिलाड़ी के सितारें, मिला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेलने का मौका

By Manika Paliwal On February 10th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

रोहित ने अपनी कप्तानी में चमके इस खिलाड़ी के सितारें, मिला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेलने का मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज नागपुर में बॉर्डर गावस्कर सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार चुके हैं। जिसके लिए भारतीय टीम पहले गेंदबाज़ी करने को मैदान में उतरी है। हालांकि इस दौरान रोहित ने टीम में एक बेहतरीन खिलाड़ी को मौका देकर उसकी किस्मत खोल दी है। कौन है यह खिलाड़ी चलिए जानते हैं।

Read More : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से सूर्या सहित इन 3 खिलाड़ियों का होगा पत्ता साफ़, ऐसी होगी 16 सदस्यीय टीम

रोहित की कप्तानी में खिलाड़ी को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे बॉर्डर का बस का टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा फैसला लेते हुए सूर्यकुमार यादव अचानक से टेस्ट में डेब्यू करा दिया है इनफॉर्म बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। सूर्या वनडे और टी-20 में जमकर रनों की बरसात कर रहे हैं और अब उन्हें रोहित ने टेस्ट में भी डेब्यू देकर एक बहुत बड़ा गिफ्ट दिया है।

सूर्या को दिया रोहित शर्मा ने वरदान

जानकारी के लिए बता रहे हैं कि खिलाड़ी के प्रदर्शन को देखते हुए रोहित शर्मा ने यह बड़ा कदम उठाया है। और सूर्या को गिल की जगह दी है। गिल को अभी अपने मौके पर इंतजार करना होगा। ऐसे लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा है हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव की मौजूदा फॉर्म को नजरअंदाज नहीं कर सकती है। सूर्या की अगर बात करें तो वह बल्लेबाजी में काफी ज्यादा बेहतरीन है और वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो मैदान के चारों चारों कोणों का इस्तेमाल करना बखूबी जानते हैं।

भारतीय टीम को नहीं खलेगी एक्स फैक्टर की कमी

जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 79 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेलते हुए 45 की औसत के साथ 5549 रन बनाए हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रेयस अय्यर ऋषभ पंत के नहीं होने से टीम का मिडिल ऑर्डर जहां कमजोर हो रहा है तो वहीं सूर्यकुमार यादव के आने से भारत का एक्स फैक्टर और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। सूर्यकुमार कि भारतीय पिचों पर स्पिनरों के खिलाफ गजब की तकनीक है और वह अपने बल्ले से लगातार रन बनाते हैं।

Read More : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले दर्शन के लिए ऋषिकेश पहुंचे विराट-अनुष्का, PM मोदी के गुरु के भी किए दर्शन