Happy Birthday MS Dhoni : आज 'कैप्टन कूल' का है जन्मदिन, जानिए इस खास अवसर पर उनसे जुड़ी 10 विशेष बातें

Happy Birthday MS Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी का आज शुक्रवार 7 जुलाई को जन्मदिन है। जी हां, आज कैप्टन कूल अपना 42 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 7 जुलाई सन 1981 को रांची में हुआ था। जबसे उन्होंने क्रिकेट जगत में कदम रखा तबसे भारतीय टीम की दिशा ही बदल दी। आईसीसी सहित सभी टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने में वह कामयाब रहे। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जो आईसीसी सहित अपनी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप जिताने में कामयाब रहे।

15 अगस्त 2020 को धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, लेकिन आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से वह अभी कप्तानी करते नजर आते हैं। उनके बारे में कई रोचक बातें भी कहीं जाती हैं, जो उन्हें सबसे महान बनाती हैं। धोनी के फैंस हमेशा उनके बारे में अधिक से अधिक जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको थोनी से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें बताएंगे।

धोनी से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें

1) महेंद्र सिंह धोनी की गिनती आज भले ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में क्यों न की जाती हो, लेकिन धोनी का पसंदीदा खेल बचपन से फुटबॉल रहा है। स्कूल में भी वह गोलकीपिंग करते थे, धोनी की फुटबॉल में विशेष रूचि देखते हुए विकेटकीपर के रूप में उन्हें कोच ने टीम में खेलने का मौका भी दिया, जिसमें धोनी ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से भी सबको आकर्षित कर दिया।

2) जहां भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी अंडर-19 से निकलकर टीम में शामिल हुए हैं, वही महेंद्र सिंह धोनी का तो अंडर-19 टीम में चयन नहीं हो सका, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर टीम में अपनी एक खास जगह बनाई है।

3) वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ खिचड़ी का सेवन करके भारत को चैंपियन बनाया था।जिसका खुलासा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा अभी हाल ही में किया गया।

4) महेंद्र सिंह धोनी बाइक के बेहद शौकीन है। दुनिया की एक से बढ़कर एक महंगी और लग्जरी बाइक उनके पास मौजूद हैं। इसके साथ ही उनके पास एक शोरूम भी है, जिसमें उन्होंने सभी गाड़ियों को रखा हुआ है।

5) क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी खेती की तरफ भी विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। जी हां धोनी का झारखंड में बड़ा खेत है, जिसमें वह अक्सर जाते आते रहते हैं, जिसका वीडियो भी हाल ही में वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी बाइक पर एक वर्कर को ड्रॉप कर रहे थे।

6) कैप्टन कूल का ट्रेडमार्क हेलीकॉप्टर शॉट है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार उन्होंने यह शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया है। अभी आईपीएल के दौरान उन्हें यह शॉट लगाते देखा जाता है।

7) सेना में महेंद्र सिंह धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद सम्मान भी दिया गया है। ऑलराउंडर कपिल देव के बाद धोनी दूसरे ऐसे क्रिकेटर रहे, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। साल 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी द्वारा धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से नवाजा गया था।

8) 4 जुलाई 2010 को महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ विवाह रचाया, जोकि सगाई के दूसरे दिन ही कर लिया था। अब उनकी जीवा नाम की एक बेटी भी है।

9) साल 2008 और 2009 में महेंद्र सिंह धोनी ICC, ODI प्लेयर ऑफ द ईयर थे। इसके साथ ही 2009 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार और 2018 में पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया था।

10) अपने करियर की शुरुआत और अंत उन्होंने run-out से ही की थी। दिसंबर 2004 में वह बांग्लादेश के खिलाफ और साल 2019 में अंतिम वनडे मैच में भारत के लिए रन आउट हुए थे।

Read Also:-Team India में हुई इस दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री, 5 महीने पहले ही रविंद्र जडेजा ने किया था ऐलान