GT vs DC : हार की कगार पर खड़ी दिल्ली कैपिटल्स को मिली जीत, आखिरी ओवर में ईशांत शर्मा ने कर दिखाया कमाल

By Sangeeta Tiwari On May 3rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

GT vs DC : हार की कगार पर खड़ी दिल्ली कैपिटल्स को मिली जीत, आखिरी ओवर में ईशांत शर्मा ने कर दिखाया कमाल

GT vs DC : क्रिकेट का खेल कब, कहां और कैसे करवट बदल दे, यह कोई नहीं जान सकता। कुछ ऐसा ही मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नजर आया, जहां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान हार की कगार पर खड़ी दिल्ली कैपिटल्स को अचानक जीत मिल गई। दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा ने इस जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया। ईशांत शर्मा ने आखिरी ओवर में न सिर्फ बेहतरीन गेंदबाजी की, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को शानदार जीत दिला प्लेऑफ की उम्मीदों को बढ़ा दिया।

राहुल तेवतिया ने बदला मैच का रुख

आखरी ओवर के दौरान राहुल तेवतिया ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए 3 गेंदों में 3 छक्के जड़ मैच का रुक ही पलट दिया। वही एनरिक नार्खिया ने 21 रन बनाए, जिसके चलते ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अब दिल्ली कैपिटल्स के हाथों से यह बाजी निकल जाएगी, लेकिन अंतिम ओवर में ईशांत शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली ही गेंद पर कमाल कर दिखाया। ईशांत शर्मा को आखिरी ओवर में 11 रन बचाने थे जिसमें पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने दमदार शॉट लगाया, लेकिन वह कैच से बच गए और पांड्या को 2 रन मिले। उसके बाद ईशांत शर्मा ने यार्कर डाली जिस पर हार्दिक मात्र 1 रन ही बना सके।

ईशांत शर्मा की इस गेंद को नहीं भुला सकेंगे डेविड वॉर्नर

ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रहे राहुल तेवतिया को ईशांत शर्मा ने स्लोअर लेंथ बॉल फेंकी, जिस पर जैसे ही इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने बड़ा शॉट जड़ा वह चूक गया और सर्कल के अंदर रिले रोसो आसान कैच पकड़ बाजी को पलटने में कामयाब रहे। उसके बाद राशिद खान ने बेहतरीन शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह भी कामयाब नहीं हो सके और रोसो की शानदार फील्डिंग के चलते उन्हें मात्र 2 रन ही मिले। वही ईशांत शर्मा ने अपनी आखिरी गेंद 142 की रफ्तार से डाली जिस पर राशिद खान मात्र 1 रन ही ले सकें। पूरे मैच के दौरान ईशांत शर्मा की काफी बेहतरीन गेंदबाजी रही लेकिन उनके अंतिम ओवर की चौथी गेंद सबसे अधिक यादगार साबित हुई। इस मैच के दौरान ईशांत शर्मा 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे, वही आखिरी ओवर में उन्होंने मात्र 6 रन ही दिए।

Read Also:-IPL 2023 Points Table: जानिए दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद कैसा रहा प्वाइंट्स टेबल का हाल