Cricket: घमंड में चूर हुए Rishabh pant, बीच मैदान ऐसी हरकत कर उड़ाया दिनेश कार्तिक का मजाक
By Sangeeta Tiwari On October 12th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

Cricket: 8 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एक बहुत ही रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसे चाह कर भी भारतीय फैंस लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे। इस मुकाबले के दौरान भारतीय टीम 101 रनों से अफगानिस्तान को हराते हुए जीत हासिल कर सके वही भुवनेश्वर कुमार द्वारा पांच विकेट चटकाए गए। जिसके चलते मुकाबला और भी अधिक खास बन गया। इस मुकाबले के दौरान जो सबसे खास बात रही वह यह है, कि गेंदबाजी दिनेश कार्तिक को ही करनी पड़ी।
वैसे तो दिनेश कार्तिक हमेशा विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी करते हुए देखे गए लेकिन जब वह गेंदबाजी के दौरान मैदान पर उतरे तो हर कोई आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि जब दिनेश कार्तिक मैदान पर गेंदबाजी कर रहे थे उसी समय ऋषभ पंत (Rishabh pant) के द्वारा उनके साथ एक बहुत शर्मनाक हरकत की गई जिसके बाद ऋषभ पंत को लोग घमंडी मानने लगे।
Rishabh pant ने की ऐसी हरकत दिनेश कार्तिक के साथ
पिछले कई सालों से भारतीय टीम के लिए क्रिकेट (Cricket) खेलने दिनेश कार्तिक को अफगानिस्तान के विरुद्ध खेले गए मैच के दौरान पहली बार गेंदबाजी करते देखा गया। भारतीय टीम की जीत तो उस मैच के दौरान पहले से ही तय थी जिसके चलते कप्तान केएल राहुल द्वारा गेंदबाजी के लिए दिनेश कार्तिक को भेज दिया गया जब आखिरी ओवर के दौरान कार्तिक को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया तो उनके इस फैसले से हर कोई चकित था।
Rishabh Pant reaction is hilarious! pic.twitter.com/VC4KS0Elb2
— The Game Changer (@TheGame_26) September 9, 2022
लेकिन कार्तिक के ओवर के दौरान अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाज इब्राहिम जदरान द्वारा 2 छक्के समेत 18 रन जड़े गए। जिसके चलते ऋषभ पंत (Rishabh pant) ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया। पंत के द्वारा कहीं यह बातें स्टंप माइक में कैद हो गई, जिसके सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें पंत कह रहे हैं कि डीके भाई, सब कुछ कंट्रोल में है, वही टीम के बाकी खिलाड़ी भी दिनेश कार्तिक की गेंदबाजी देखकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।