Asia Cup 2022: विराट और बाबर जानिए कौन है एशिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज? एक नजर आकड़ों की तरफ
By Manika Paliwal On August 25th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को इस समय 27 अगस्त से होने वाले एशिया कप का बेहद बेसब्री के साथ इंतजार है। एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान के साथ होने वाला है। इस मुकाबले के दौरान विश्व के 2 सबसे बेहतरीन बल्लेबाज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के वर्तमान कप्तान बाबर आजम के बीच में जंग देखने को मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको इन दोनों ही खिलाड़ियों के रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं कि कौन सा खिलाड़ी बेहतर है।
Read More : IND vs ZIM: भारत ने पांच विकेट से जिम्बाम्वे को चटाई धूल हासिल की शानदार जीत, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
एक नजर दोनों के 2022 के प्रदर्शन पर

अगर T20 में दोनों खिलाड़ियों के साल के प्रदर्शन को देखा जाए तो फिर आप और बाबर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। जहां विराट ने चार मैचों में इस साल में 81 रन निकाले हैं। तो वहीं बाबर ने 2022 में एक ही टी 20 खेला है। उसमें उन्होंने सिर्फ 66 रन बनाए हैं। विराट से उनके फैन एशिया कप में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा है विराट का रिकॉर्ड

यह बात सभी जानते हैं पाकिस्तान के खिलाफ विराट का बल्ला कभी भी शांत नहीं रहता है। पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में विराट इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी पारी खेली थी। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ सात टी-20 मुकाबले खेलते हुए 77 रनों के बेहतरीन औसत से 311 रनों की पारी खेली थी।
भारत के खिलाफ बाबर का रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ बाबर की करें तो सिर्फ एक टी-20 मुकाबला उन्होंने खेला है और यह मुकाबला पिछले साल T20 वर्ल्ड कप का था। जहां बाबर ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली थी। इस साल एशिया कप में बाबर को रोकना टीम इंडिया की एक बड़ी और कठिन चुनौती बनता हुआ दिखाई दे रहा है।
Read More : भारत आते ही हार्दिक ने ट्विटर पर शेयर की एक प्यारी सी तस्वीर, साथ ही अपने बेटे को दी ये खास जिम्मेदारी