Asia Cup में टीम इंडिया के संकट मोचक बनेंगे ये 5 खिलाड़ी! खौफ खाती है पाकिस्तान की टीम
By Manika Paliwal On August 30th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त सिर्फ और सिर्फ 28 अगस्त को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान के मैच पर टिकी हुई है। इस बड़े टूर्नामेंट में भारत के सामने पाकिस्तान की टीम होने वाली है और इस बार टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी और टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे मौजूद है। जिनके ऊपर भी अब ज्यादातर क्रिकेट के दिग्गजों की नजरें टिकी होंगी। तो चलिए आज हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
रोहित शर्मा

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है। रोहित शर्मा का रोहित शर्मा को टीम इंडिया में हिटमैन के नाम से भी जाना जाता है और वह इस समय टीम इंडिया की एक बड़ी ताकत है। रोहित पारी की शुरुआत करते हैं और उनकी फॉर्म टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है आगामी एशिया कप में हिटमैन से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
विराट कोहली

यह दिग्गज खिलाड़ी बल्लेबाज भले ही कुछ समय से फॉर्म में ना चल रहा हो। लेकिन यकीनन यह एक बड़े प्लेयर है और खास तौर से पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा विराट का बल्ला खूब बोलता है एशिया कप में एक बार फिर से विराट से कमाल की उम्मीद और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद भी की जा रही है।
भुवनेश्वर कुमार

टीम के स्टार और तेज गेंदबाज हैं और एशिया कप मैच खिलाड़ी का एक महत्वपूर्ण और अहम किरदार होने वाला है और भुवी को एशिया कप में जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी के दौरान गेंदबाजी लाइन अप का जिम्मा भी देखना है और उनके साथ अर्शदीप सिंह और आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ी भी टीम में मौजूद है।
हार्दिक पांड्या

एशिया कप की ट्रॉफी अगर आठवीं इस कप को टीम इंडिया जीतती है तो यकीनन हार्दिक पांड्या का उसमें बड़ा योगदान होगा। हार्दिक टीम के सबसे बड़े मैच विनर है गेंद और बल्ले दोनों के दम पर हार्दिक को हर हाल में टीम इंडिया को जीत दिला दी है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में हार्दिक तगड़े शॉट मारने की पूरी क्षमता रखते हैं।
युज़वेंद्र चहल

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युज़वेंद्र चहल एशिया कप में पूरे देश को काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि चहल ने कमाल की वापसी करते हुए आईपीएल 2022 में पर्पल कैप अपने नाम की थी इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ये खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन दे रहा है। ऐसे में एशिया कप से इस खिलाड़ी से कमाल से प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
Read More : एशिया कप से पहले पाकिस्तान पर टूटा दुखों का पहाड़, चोट के चलते बाहर हुए शाहीन अफरीदी