एशिया कप से पहले पाकिस्तान पर टूटा दुखों का पहाड़, चोट के चलते बाहर हुए शाहीन अफरीदी
By Manika Paliwal On August 20th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

27 अगस्त एशिया कप का आगाज होने वाला है। लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान टीम की तरफ से एक बुरी और बड़ी खबर सामने आई है। जी आपको बता दें कि खबर के मुताबिक पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज और एशिया कप को लेकर के यह बताया जा रहा है कि यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होने वाला है।
चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को लेकर के यह बड़ी खबर सामने आई है कि वह चोटिल हो गए हैं। एशिया कप 2022 और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज को लेकर के शायद ही मैदान में खेल पाएं और अपने खेल का प्रदर्शन दिखा पाए। बताया तो यह भी जा रहा है कि श्रीलंका में फील्डिंग के दौरान उनके दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लगी थी।
पीसीबी ने किया इस बात का खुलासा

शाहिद अफरीदी के चोटिल होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस बात की सूचना दी गई है। और प्रेस रिलीज जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि मैंने शाहीन के साथ बात की है। और वह इस खबर से काफी परेशान है लेकिन वह बहादुर है। जिन्होंने अपने देश और टीम की सेवा के लिए दृढ़ता के साथ वापस आने की कसम खाई है।
हालांकि उन्होंने राइडर डैम में अपने प्रवास के दौरान प्रगति की है। अब यह बात स्पष्ट है कि उन्हें और समय की जरूरत होगी और अक्टूबर में शायद ही क्रिकेट खेल पाए हैं।
प्रेस रिलीज में लिखी गई है यह अहम बातें
Massive blow for Pakistan to lose their ace bowler @iShaheenAfridi due to injury, ahead of Asia Cup & the England series. Wishing him a speedy recovery.
— zainab abbas (@ZAbbasOfficial) August 20, 2022
पीसीबी का खेल और व्यायाम चिकित्सा विभाग आने वाले हफ्तों में खिलाड़ियों के लिए मिलकर काम करेगा। ताकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी सुरक्षित वापसी निश्चित हो पाए प्रेस रिलीज में आगे इस बात को भी बताया गया है कि शाहीन अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करने के लिए टीम के साथ रहेंगे। एशिया कप 2022 लिए चाहेंगे। रिप्लेसमेंट की घोषणा भी जल्दी की जा सकती है।
Read More : एशिया कप के टीम चयन पर बुरी तरह भड़का ये दिग्गज खिलाड़ी, दे डाला ये बड़ा बयान- ‘मैं सेलेक्टर होता तो उसे……