IND vs WI 2nd T20 : काइल मेयर्स ने रॉकेट थ्रो का किया इस्तेमाल, 1 रन चुराने की सूर्यकुमार यादव को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

By Sangeeta Tiwari On August 7th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs WI 2nd T20 : काइल मेयर्स ने रॉकेट थ्रो का किया इस्तेमाल, 1 रन चुराने की सूर्यकुमार यादव को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

IND vs WI 2nd T20 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच (आज) रविवार 6 अगस्त को T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जिसका आयोजन गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पावरप्ले के दौरान भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, भारत पावर प्ले में 2 विकेट खोकर 34 रन ही बना सका।

भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल मात्र 7 रन बनाकर ही आउट हो गए। उसके बाद सूर्यकुमार यादव अधिक समय तक नहीं टिक सके, और उन्हें भी मैदान से वापस लौटना पड़ा। मात्र 1 रन चुराने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव अपना विकेट गंवा बैठे। दरअसल चौथे ओवर के दौरान वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय द्वारा गेंदबाजी की जा रही थी, सूर्यकुमार यादव को इसी ओवर की तीसरी गेंद पर 1 रन चुराना बहुत भारी पड़ गया और वह अपना एक विकेट भी गंवा बैठे।

सूर्यकुमार यादव कुछ ऐसे हुए आउट

दरअसल भारतीय टीम के खिलाड़ी ईशान किशन मिड विकेट पर गेंद को खेलते नजर आए, और सिंगल के लिए दौड़ पड़े। वहीं दूसरे छोर पर खड़े सूर्यकुमार यादव जब तक क्रीज पर पहुंचते तब तक काइल मेयर्स द्वारा उन्हें डायरेक्ट थ्रो से रन आउट कर दिया गया, जिसके बाद सूर्यकुमार को निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा। शायद इस बात का अंदाजा तो उन्हें खुद भी नहीं था, कि उनसे कितनी बड़ी गलती हो गई है, सूर्यकुमार यादव का पहले मुकाबले में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा, वह 21 गेंदों में मात्र 21 रन ही बना सके।

भारतीय टीम 10 ओवर में सिर्फ 64 रन ही बना सकी

अगर इस मैच की बात करें, तो खबर लिखने तक 10 ओवर का खेल हो चुका है। भारत 3 विकेट खोकर 64 रन बनाने में कामयाब रहा। इस दौरान ईशान किशन को 27, शुभमन गिल को 7 और सूर्यकुमार यादव को मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा, वही क्रीज पर तिलक वर्मा 20 और संजू सैमसन 4 रन बनाकर नाबाद टिके हुए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारतीय टीम की प्लेइंग XI

भारतीय टीम की प्लेइंग XI में सम्मिलित खिलाड़ियों में  ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई के नाम शामिल हैं।

वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग XI

वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग इलेवन में सम्मिलित खिलाड़ियों में ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय के नाम शामिल है।

Read Also:- IND vs WI : पूरे 11 महीने बाद रवि बिश्नोई को मिला मौका, पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेला था आखिरी मैच