IND vs NZ: न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 34 सालों में तीसरी बार रचा इतिहास
By Manika Paliwal On January 25th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को शानदार तरीके से जीतकर अपने नाम किया है। हालांकि भारत ने आखिरी वनडे में 90 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। तो वहीं टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने इस जीत में अपना अहम योगदान दिखाया है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ करते हुए भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। हालांकि 34 सालों में यह बड़ा कारनामा भारतीय टीम ने पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार किया है।
Read More : भारतीय टीम से कटेगा इस मैच विनर खिलाड़ी का पत्ता, कप्तान रोहित शर्मा खुद करेंगे बाहर!
भारतीय टीम ने रचा इतिहास
जानकारी के लिए बता दें हैं कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड टीम को 1988-89 सीरीज में 4-0 से हराया था। वहीं भारतीय टीम की कमान तब दिलीप के हाथों में थी। जिसके बाद गौतम गंभीर की कप्तानी में भारत ने साल 2010 में 5-0 से क्लीन स्वीप किया था। वहीं साल 2023 में 24 जनवरी को खत्म हुए तीसरे मुकाबले में जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड का 3-0 से क्लीनस्वीप किया वह इस तरीके से न्यूजीलैंड ने 34 साल बाद भारतीय टीम को क्लीन स्वीप किया है।
शुभ्मन गिल की शतकीय पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शुभ्मन गिल ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। आपको बता दें कि उन्होंने तीन मैचों में 2 शतक के साथ 360 रन बनाए हैं। वही कीवी की टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में उन्होंने 208 रनों की पारी खेली थी। कप्तान रोहित शर्मा के साथ उनकी जोड़ी काफी जमती हुई दिखाई दे रही है।
इन खिलाड़ियों ने दिखाया कमाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। इन दोनों ही गेंदबाजों ने पारी की शुरुआत में बेहतरीन गेंदबाजी की और किफायती भी साबित हुए। वहीं गेंदबाजों के दम पर टीम इंडिया जीत हासिल करने में कामयाब रहे। उमरान मलिक ने जहां अपनी स्पीड से सबको प्रभावित करने का काम किया। वही वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में ही होना है। जिसके लिए टीम मैं अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है।
Read More : भारत को मिला एक और खतरनाक आलराउंडर खिलाड़ी, 280 विकेट अपने नाम कर खटखटाया भारतीय टीम का दरवाजा