WTC Final में यह 4 खिलाड़ी सिर्फ बेंच गर्म करते ही आ सकते हैं नजर, रोहित शर्मा नहीं देंगे अपनी प्लेइंग 11 में मौका
By Sangeeta Tiwari On June 3rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

WTC Final : आईपीएल 2023 के समाप्त होने के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून को इंग्लैंड के ऐतिहासिक ग्राउंड ‘द ओवल’ में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया गया है। भारतीय टीम भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जीतने के लिए लगातार अभ्यास कर रही है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम ऐसे चार खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं देंगे।
उमेश यादव
उमेश यादव 15 सदस्यीय टीम में शामिल तो किए गए हैं, लेकिन अधिकतर क्रिकेट एक्सपर्टस का यही कहना है कि उमेश यादव को रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं देने वाले। इसका कारण यह है कि टीम इंडिया तीन गेंदबाजों के साथ ही अपनी प्लेइंग इलेवन तैयार करेगी, जिसमें मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर के नाम शामिल हैं। उमेश यादव की इस दौरान कहीं कोई जगह नजर नहीं आती।
ईशान किशन
ईशान किशन का नाम मुख्य स्क्वाड में तो शामिल नहीं किया गया है, लेकिन उन्हें स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में अवश्य शामिल किया गया है। भारतीय टीम मैनेजमेंट विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएस भरत पर भरोसा कर सकती है, ऐसी स्थिति में यह तो सही है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को जगह नहीं मिलने वाली।
जयदेव उनादकट
घरेलू टेस्ट क्रिकेट में जयदेव उनादकट ने ताबड़तोड़ गेंदबाजी कर काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसके चलते WTC फाइनल के स्क्वॉड में उन्हें मौका दिया गया, लेकिन मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे धाकड़ गेंदबाजों के रहते हुए जयदेव उनादकट को जगह मिल पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
कुछ क्रिकेट एक्सपर्टस का तो यहां तक कहना है कि, जयदेव उनादकट भारत के इकलौते बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। जिसके चलते उन्हें इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह मिलनी चाहिए लेकिन उनके इस मुकाबले में शामिल ना होने का मुख्य कारण शार्दुल ठाकुर को बताया जा रहा है, जोकि आवश्यकता पड़ने पर रन बनाने की काबिलियत भी रखते हैं।
अक्षर पटेल
बीते पिछले दिनों में अक्षर पटेल ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है, लेकिन इंग्लैंड में एक से अधिक स्पिनर्स को मौका नहीं दिया जा सकता।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में इकलौते स्पिनर के रूप में या तो रविंद्र जडेजा को मौका दिया जा सकता है, या फिर रविचंद्रन अश्विन को ऐसी स्थिति में अक्षर पटेल को टीम में जगह तो दी गई है, लेकिन वह सिर्फ इस दौरान पानी पिलाते ही नजर आ सकते हैं।