क्रिकेट के मैदान के बाद Virat Kohli ने इंस्टाग्राम पर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई खिलाड़ी

By Sangeeta Tiwari On June 5th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

क्रिकेट के मैदान के बाद Virat Kohli ने इंस्टाग्राम पर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई खिलाड़ी

भारत के दिग्गज बल्लेबाज  Virat Kohli के मैदान पर अक्सर नए नए रिकॉर्ड बनाते रहते हैं। इसके साथ वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं, और अक्सर नई-नई पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। विराट कोहली के इसी अंदाज के कारण उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के सबसे अधिक  फॉलोवर्स मौजूद है, जिसके चलते उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

विराट कोहली ने रचा इतिहास

भारत के दिग्गज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली सोशल मीडिया  के इंस्टाग्राम पर इतिहास रच बैठे हैं, उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या 25 करोड़ के पार पार पहुंच गई है। विराट कोहली  इंस्टाग्राम पर ढाई सौ मिलियन फॉलोवर्स वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं।  इसके साथ विराट कोहली ओवरऑल इंस्टाग्राम पर यह उपलब्धि रखने वाले तीसरे खिलाड़ी बन चुके हैं।

इस सूची में पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम पहले नंबर पर शामिल है, जिनके 585 मिलियन फॉलोवर्स मौजूद है, वही दूसरे स्थान पर लियोनेल मेसी का नाम आता है जिनके 461 मिलियन फॉलोवर्स मौजूद है।

वही इस प्लेटफार्म पर अगर ओवर ऑल फॉलोवर्स की बात की जाए तो उसमें विराट कोहली का नाम 16वे नंबर पर आता है, वह इस सूची में टॉप पर इंस्टाग्राम में काबिज है जिसके सबसे अधिक 631 मिलियन फॉलोवर्स मौजूद है, विराट कोहली भारत में इंस्टाग्राम फॉलोवर्स को लेकर सबसे आगे चल रहे हैं और इसके साथ साथ वह टॉप पर काबिज हैं। विराट कोहली के बाद प्रियंका 87.6 मिलियन फॉलोवर्स के साथ दूसरे और 80.8 मिलियन फॉलोवर्स के साथ श्रद्धा कपूर तीसरे स्थान पर  सरोवर के साथ तीसरे  मौजूद है।

आईपीएल 2023 में विराट का रहा बेहतरीन प्रदर्शन

आईपीएल 2023 के शुरुआती दौर से ही विराट कोहली का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने अपनी बेहतरीन लय को बरकरार रखा है। अपनी टीम आरसीबी को इस आईपीएल सीजन के दौरान वह कई मुकाबले जीतने में कामयाब रहे।‌ इस सीजन खेले गए 14 मुकाबलों में 53.25 की बेहतरीन औसत के साथ वह 639 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। विराट कोहली लीग स्टेज तक आईपीएल 2023 की ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज थे, वही टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस दूसरे स्थान पर काबिज थे।‌

Read Also:-IPL 2023 : मुंबई के आकाश मधवाल ने आईपीएल में मचाई सनसनी, तोड़ बैठे 13 साल पुराना रिकॉर्ड