IND VS ZIM: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर मड़राए संकट के बादल, जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकता है ये खिलाड़ी!
By Manika Paliwal On August 13th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारत को इस समय जिवाम्बे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है और ऐसे में भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के जिवाम्बे दौरे पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जिवाम्बे दौरे पर टीम इंडिया को 3 बड़े वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। तो वही वॉशिंगटन सुंदर को हाल ही में इंग्लैंड के मैनचेस्टर के लिए लिस्ट मैच के दौरान कंधे में चोट लग गई है।
आपको बता दें कि राहुल की कप्तानी वाली टीम इंडिया वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच के रूप में लेकर आज सुबह जिंबाम्बे के लिए रवाना हो गयी होगी। तो वही क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सुंदर अपनी फिटनेस के कारण इस समय संदेह के घेरे में बने हुए हैं।
वनडे सीरीज से बाहर हो सकता है यह खिलाड़ी

जानकारी की आपको बता दें कि बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में लंकाशायर और वॉरस्टरशायर के बीच रॉयल लंदन वनडे मैच के बीच रॉयल लंदन वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए खिलाड़ी चोटिल हो गया और उनको लेकर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी अपडेट किया है।
वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे कोच की भूमिका

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख लक्ष्मण को नियमित कोच राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में टीम प्रबंधन ने कहा है कि वह जिवाम्बे दौरे के दौरान टीम इंडिया की कोचिंग संभालेंगे। आपको बता दें कि भारत को 18, 20, 22 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैच मुंबई में आईसीसी सुपर लीग के हिस्से के रूप में तीन वनडे मैच खेलने वाला है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय खिलाडी:

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर.
Read More : WI vs IND: टीम इंडिया की तीन की तिकड़ी में दिखाया भौकाल, सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर तारीफ