Team India: 3 ऐसे भारतीय खिलाड़ी जिनका करियर हो चुका है पूरी तरह से खत्म, लेकिन अभी भी है मौके के इंतजार में
By Sangeeta Tiwari On December 29th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

किसी भी खिलाड़ी के लिए Team India में जगह बना पाना कोई आसान काम नहीं होता है। जबकि टीम में पुराने खिलाड़ी युवा ब्रिगेड के चलते मौके के इंतजार में ही अपना जीवन गुजार देते हैं। वहीं भारत में ऐसे तीन खिलाड़ी मौजूद है, जो जबरजस्ती मौके के इंतजार में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को बर्बाद कर रहे हैं, जबकि टीम इंडिया के दरवाजे इन खिलाड़ियों के लिए हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। फिर भी अब तक यह खिलाड़ी मौके के इंतजार में बैठे हुए हैं, और संन्यास का ऐलान नहीं कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जो अब तक मौके का इंतजार करने की कगार में खडे हुए हैं।
मुरली विजय
सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर शामिल है जो कि पिछले 4 सालों से टीम से बाहर चल रहे हैं। इन्होंने भारतीय टीम के लिए 14 दिसंबर साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था।
अब तक भारतीय टीम में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे मुरली विजय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा नहीं कर सके हैं। भारत के लिए मुरली विजय 61 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 38.29 की औसत से 3982 रन बनाने में कामयाब रहे। टेस्ट क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 12 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं।
ऋद्धिमान साहा
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा 38 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। विकेटकीपर होने का इस खिलाड़ी को बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है, क्योंकि अपनी टीम में महेंद्र सिंह धोनी के रहते वह कभी जगह पक्की नहीं कर सके। इस साल 2022 की शुरुआत में भारतीय टेस्ट टीम से ऋद्धिमान साहा ड्रॉप किए जा चुके हैं।
ऋद्धिमान साहा को मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। भविष्य में भी इस खिलाड़ी को जगह मिल पाना नामुमकिन प्रतीत हो रहा है। भारत के लिए वह 40 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें 29.41 की औसत के साथ 1353 रन बनाने में कामयाब रहे। टेस्ट क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 3 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं।
करुण नायर
भारतीय टीम के 31 वर्षीय खिलाड़ी करुण नायर ने मात्र 25 साल की उम्र में ही टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट में तहलका मचा दिया था। जब इंग्लैंड की टीम साल 2016 में भारतीय दौरे पर आई, तो करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में नाबाद 303 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे।
लेकिन उसके बाद से इस खिलाड़ी को भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हाल ही में नायर द्वारा रेड बॉल के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा गया, कि इस प्रारूप में उन्हें एक चांस अवश्य दिया जाए। हालांकि करुण नायर 5 साल से टीम का हिस्सा नहीं बन सके, भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेलने वाला यह खिलाड़ी इस दौरान 62.33 की औसत से 374 रन बनाने में कामयाब रहा।