WI vs IRE T20 : करो या मरो वाली स्थिति में खेला जाएगा वेस्टइंडीज और आयरलैंड का मुकाबला, जानिए क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
By Manika Paliwal On October 21st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

जीत हार के सिलसिले के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी में शुक्रवार को वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के बीच क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन रही वेस्टइंडीज ने अपना पहला क्वालीफायर मैच हारने के बाद जिंबाब्वे को हराकर शानदार वापसी को दर्ज कराया है . तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम के लिए सुपर 12 में जगह बनाने के लिए यह एक आखरी मौका है। हालांकि वेस्टइंडीज की टीम मैच जीतने की ही नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीतने की लगातार कोशिश करेंगी। ऐसे में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या होने वाली है तो चलिए आपको बताते हैं।
एक नजर मैच रिपोर्ट पर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2022 में वेस्टइंडीज और नीदरलैंड के बीच क्वालीफायर मुकाबला शुक्रवार यानी 21 अक्टूबर को होबार्ट, बेलवरे ओवल मैदान में खेला जाएगा यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक 9:30 बजे से शुरू होगा। वही दोनों ही टीमों के बीच टॉस 9:00 बजे किया जाएगा।
एक नजर पिच रिपोर्ट पर
इस स्टेडियम में बल्लेबाज के बल्ले से गेंद आराम से जाती है। इसके साथ ही मैच पर गेंदबाजों को काफी तेजी से उछाल करने को मिलती है। वही मैदान पर स्कोर का पीछा करना काफी ज्यादा आसान हो जाता हैं। इस मैच में तीन टी-20 मैचों की बात करें तो एक ही बात सामने आई है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने दो मुकाबले जीते हैं। तो वही पहले गेंदबाज़ी करते हुए टीम ने सिर्फ एक मुकाबला ही जीत पाया है।
एक नजर दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर
West Indies-निकोलस पूरन (कप्तान), एविन लुईस, शमारह ब्रुक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, अल्ज़ारी जोसेफ, ओडीन स्मिथ, अकील होसैन
Ireland-एंड्रू बैलबर्नी (कप्तान), लोरकान टकर, हैरी टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, सिमी सिंह, कर्टिस कैम्फर, मार्क अडेयर, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी
Read More : क्या टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी बार खेलते हुए नजर आएंगे विराट ? बचपन के कोच ने कर दिया साफ़