टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पीठ की चोट के कारण बुमराह हो गए टीम से बाहर
By Manika Paliwal On September 29th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। वह पूरे टूर्नामेंट वर्ल्ड कप से बाहर ही रहेंगे उन्हें ठीक होने में 4 से 6 महीने का समय लगेगा। बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भी वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।
उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान ही पीठ दर्द की शिकायत थी जिसके बाद मेडिकल टीम के कहने पर उन्हें पहले टी20 मैच से बाहर कर दिया गया था और इसी चोट की वजह से ही उन्होंने एशिया कप में भी नहीं खेला था।
Read More : टीम इंडिया का ये फौलादी खिलाड़ी आज चलने को भी हुआ मजबूर, अकेले के दम पर जिताएं है कई मैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हुई थी वापसी
जसप्रीत बुमराह पूरे एशिया कप से बाहर रहे थे। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरान खेले गए तीन मैचों की टी-20 सीरीज में उनकी वापसी हुई थी यह भी वह पहला मुकाबला नहीं खेल पाए। दूसरे मैच में उन्हें मौका मिला और उन्होंने शानदार तरीके से गेंदबाजी की उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को यॉर्कर गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जिसके बाद खुद खिलाड़ी है उनकी तारीफ की थी और इसके अगले मैच में वह थोड़े से महंगे साबित हुए जहां उन्होंने चार ओवर में 50 रन का नुकसान किया और एक भी विकेट लेने में नाकामयाब साबित हुए।
टीम इंडिया को लगाओ वर्ल्ड कप में बड़ा झटका

बुमराह के ना होने से टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है टीम एशिया कप से ही डेथ ओवर में बहुत खराब बॉलिंग कर रही है। टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 18वे और 19वें ओवर में काफी महंगे साबित हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि बुमराह के आने से टीम की यह समस्या खत्म हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया
मोहम्मद शमी को मिल सकता है मौका
जानकारी के लिए आपको बताते हैं कि बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को मौका मिल सकता है। वह T20 वर्ल्ड कप के रिजल्ट खिलाड़ियों में से हैं और इस आईपीएल में खिलाड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को फाइनल तक का सफर भी तय कराया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी टीम की जीत में भी काफी योगदान दिया था। ऑस्ट्रेलिया के पिच सीमा और बाउंस वाली होती है। ऐसे में शमी वहां पर अपनी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन दे सकते हैं।
Read More : टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में नहीं चुने जाने पर आज तक दुखी है युजवेंद्र चहल, मीडिया के सामने छलका दर्द