साल 2022 में Suryakumar Yadav (Sky) ने दिखाया चमत्कार तोड़ दिए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड
साल 2022 में Suryakumar Yadav ने दिखाया चमत्कार तोड़ दिए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

मिस्टर 360 के नाम से मशहूर बल्लेबाज Suryakumar Yadav (Sky) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस के दिलों में राज करते हैं। साल 2022 में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से जमकर सुर्खियां बटोरने वाले सूर्यकुमार सिर्फ अपने 1 साल के करियर के दौरान टी-20 प्रारूप में नंबर एक बल्लेबाज का खिताब हासिल करने में कामयाब रहे। यह साल सूर्यकुमार यादव के लिए बहुत ही लकी रहा। आज इस आर्टिकल के जरिए हम जानेंगे कि सूर्य कुमार यादव साल 2022 में कौन-कौन से कीर्तिमान अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं।

साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने छोड़ी अपनी छाप

साल 2022 में सूर्यकुमार यादव 41 टी20 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनका बल्ला 43.56 की बेहतरीन औसत के साथ 1164 रन बनाने में कामयाब रहा। इसके साथ साथ इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 1175 से भी अधिक रहा है। साल 2022 में यह खिलाड़ी 2 T20 शतक और 12 अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहा। साल 2022 में Sky ने 85 छक्के लगाने के साथ-साथ 133 चौके भी जड़े। जबकि तीन बार सूर्यकुमार को बिना अपना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा।

साल 2022 में 1000 से अधिक टी20 में बनाए रन

सूर्यकुमार T20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी माने जाते हैं। सूर्यकुमार साल 2022 T20 में 1000 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में यह आंकड़ा पार कर पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए कोई आसान काम नहीं होता है।

टी-20 प्रारूप में जड़े दो शतक

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में किसी भी खिलाड़ी के लिए शतक जड़ने के लिए पावर हिटिंग की आवश्यकता होती है। कई बार ऐसा होता है जब कोई बल्लेबाज T20 के दौरान शतक जड़ने से चूक जाते हैं। लेकिन साल 2022 में इस भारतीय खिलाड़ी ने दो T20 शतक जड़े हैं। इस साल यह कारनामा दिखाने वाले सूर्यकुमार पहले एकमात्र खिलाड़ी बने।

T20 में हासिल किया खास मुकाम

क्रिकेट के फैंस मैदान पर 120 गेंदों के खेल में हर तरफ धूंआदार चौके और छक्कों की बरसात देखना बहुत पसंद करते हैं। जिसके चलते यह खेल बहुत अधिक पसंद किया जाता है। इन्हीं कारणों के चलते लंबे समय तक फैंस सूर्यकुमार यादव को खेलते देखना पसंद करना चाहते हैं। वही सूर्यकुमार भी इस खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टी-20 के दौरान 68 छक्के लगाएं। इसके साथ 100 से अधिक चौके लगाने वाले वह इकलौते खिलाड़ी भी बने।

सबसे अधिक इस साल बनाई हाफ सेंचुरी

एक बार अगर सूर्यकुमार यादव अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना शुरू कर देते हैं, तो वह बिना रुके मैदान पर बड़ी पारी खेल कर ही वापस लौटते हैं। इस साल सूर्या 12 सबसे अधिक अर्धशतक बनाने में कामयाब रहे। अभी तक यह कारनामा दिखाने वाले सूर्यकुमार एकमात्र खिलाड़ी रहे। इस आंकड़े में और भी अधिक बढ़ोतरी हो सकती थी, अगर सूर्यकुमार को बांग्लादेश दौरे पर शामिल किए जाते तो।

187.43 का स्ट्राइक रेट रहा सबसे अधिक बेहतरीन

मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्य कुमार के बल्लेबाजी के लोग दीवाने हैं। क्योंकि इस खिलाड़ी का खेलने का अंदाज एबी डिविलियर्स से काफी हद तक मैच खाता है। मैदान के चारों तरफ से यह खिलाड़ी तेजी के साथ रन बटोरने में कामयाब रहता है। इन्हीं कारणों के चलते उनका स्ट्राइक रेट अन्य बल्लेबाजों की अपेक्षा काफी बेहतर रहता है। इस साल उनका खतरनाक स्ट्राइक रेट 187.43 रहा है।

Read Also:-भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से बदलने वाले 5 मौके, जिससे कारण जीता 3 विश्व कप