मशहूर बालीवुड सिंगर के भाई को डेट कर रही भारतीय क्रिकेटर Smriti Mandhana, तस्वीरें देख हुआ बड़ा खुलासा
By Sangeeta Tiwari On June 5th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बेहतरीन खिलाड़ी रही Smriti Mandhana ने वूमेन प्रीमियर लीग (WPL) में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्हें लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, इस समय किन्हीं खास कारणों के चलते स्मृति मंधाना सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल इस समय स्मृति मंधाना के अफेयर को लेकर खबरें सामने आ रही हैं और इन खबरों के मुताबिक स्मृति मंधाना इस मशहूर बॉलीवुड सिंगर के भाई पलाश मुच्छाल को डेट कर रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल ही में क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने इस बॉलीवुड सिंगर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दें
स्मृति मंधाना बॉलीवुड के इस सिंगर को कर रही डेट
स्मृति मंधाना द्वारा पलाश मुच्छाल के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की गई है, जिसमें वह जन्मदिन की शुभकामनाएं देती नजर आ रही है। अपनी इस पोस्ट के जरिए स्मृति मंधाना ने इस बॉलीवुड सिंगर को बेहद साफ और निश्चल दिल वाला इंसान बताया है। स्मृति मंधाना की इस पोस्ट के सामने आने के बाद कई लोगों के द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं, कि यह भारतीय क्रिकेटर सिंगर पलाश मुच्छाल को डेट कर रही हैं।
दोनों के रिलेशनशिप को लेकर पहले भी आ चुकी है खबरें
View this post on Instagram
इससे पहले भी यह कपल सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट शेयर कर चुका है जिसमें दोनों को एक साथ देखा जा सकता है। इसके साथ-साथ यह दोनों कई लोगों के साथ भी नजर आ रहे हैं। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छाल के रिलेशनशिप को लेकर इससे पहले भी कई तरह की खबरें सामने आई है, लेकिन अब तक इस कपल ने अपने रिश्ते को पूर्ण रूप से स्वीकार नहीं किया है, इन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जा सकता है।
इससे पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें इस बॉलीवुड सिंगर को हाथ में एसएम 18 का टैटू बनवाए देखा गया, जब टैटू की सच्चाई सामने आई, तो पता चला की इस टैटू का कनेक्शन स्मृति मंधाना और उनकी जर्सी नंबर 18 से जुड़ा हुआ था। हालांकि इन दोनों का यह कनेक्शन कहां तक सही है, और कहां तक नहीं, इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है और ना ही इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।