IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे पर शिखर धवन को लगा बड़ा झटका, धवन के हाथों से फिसली कप्तानी,-ये खिलाड़ी बना नया कप्तान
By Manika Paliwal On August 12th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

वेस्टइंडीज के दौरे के बाद अब टीम इंडिया को जिम्बाब्वे दौरे के लिए खेलना है और 18 अगस्त से भारत और जिंबाब्वे के बीच वनडे मैचों की सीरीज शुरु हो जाएगी। हालांकि इस दौरे पर टीम इंडिया के कई सारे सीनियर खिलाड़ी रेस्ट पर हैं और ऐसे में इस सीरीज की कमान पहले शिखर धवन के हाथों में दी गई थी इन लेकिन इस खिलाड़ी के टीम में वापसी करते ही शिखर धवन से यह कमान छीन ली गई है।
Read More : WI vs IND: टीम इंडिया के आगे ढ़ेर हुई वेस्टइंडीज, 59 रनों से भारत ने अपने नाम किया मैच और सीरीज
लोकेश राहुल ने दर्ज कराई अपनी वापसी

इस दौरे की शुरुआत से पहले ही इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है और शिखर धवन से कप्तानी छीन कर केएल राहुल के हाथों में सौंप दी गई है। आपको बता दें कि ऐसे में शिखर धवन को टीम का उप कप्तान बनाया गया है।
बीसीसीआई ने किया साफ

बीसीसीआई ने यह बात साफ कर दी है कि जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों में होंगी और इससे पहले खेल राहुल की फिटनेस को लेकर संदेह था। लेकिन अब यह खिलाड़ी पूरी तरीके से फिट है जिसके बाद से टीम की कप्तानी वही देखेंगे।
जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया

केएल राहुल (कप्तान) शिखर धवन (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
Read More : वाइड समझकर छोड़ दी गेंद, मैदान में उड़ी शार्दुल ठाकुर की गिल्लियां, देखें वीडियो