Shikhar Dhawan Fight : अक्सर मैदान पर मिलन सार और शांत नजर आने वाले शिखर धवन का यह कैसा रूप, 12 लड़के साथ लेकर आखिर किसे मारने पहुंचे?

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज Shikhar Dhawan अपने मजाकिया अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। फिर चाहे क्यों ना क्रिकेट मैच खेला जा रहा हो, ट्रेनिंग हो रही हो या खिलाड़ी आराम फरमा रहे हो, लेकिन धवन अपने मजाकिया स्वभाव के चलते लोगों का मनोरंजन करने से कतई पीछे नहीं हटते हैं। जी हां वह कुछ ना कुछ ऐसा अवश्य करते हैं जिससे लोगों का मनोरंजन भी होता रहता है। क्रिकेट मैदान पर अक्सर धवन को शांत और मिलन सार देखा जाता है, लेकिन हमेशा से शिखर धवन ऐसे नहीं थे। इसी लिए तो किसी समय वह 12 लड़कों को साथ लेकर लड़ाई के लिए पहुंच गए थे।

यह बात सुन कर भले ही आप अपने कानों पर यकीन न कर पा रहे हो,लेकिन यह वास्तव में सच्चाई है। किसी समय शिखर धवन लड़ाई – झगड़े के मामले में काफी आगे थे। वेस्ट दिल्ली के रहने वाले शिखर धवन अपनी स्कूली लाइफ के दौरान एक ऐसे ही झगड़े में फंस गए थे, जिसमें वह अपने साथ अपने कुछ दोस्तों को लेकर लड़ाई के मूड में पहुंच गए थे। लेकिन उसके बाद जो घटित हुआ, उसे जानकर आप अपनी हंसी पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे।

पहुंचे थे लड़ाई करने, लेकिन कर बैठे कॉमेडी

धवन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ घटित हुई घटना के बारे में बताया, शिखर धवन ने एक इंटरव्यू के दौरान मशहूर शो होस्ट गौरव कपूर के साथ अपने स्कूली दिनों के एक झगड़े को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह 11वीं क्लास के छात्र थे, उस समय उनका एक लंबे कद के लड़के से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

उसके बाद वह अपने कुछ दोस्तों को साथ लेकर उस लड़के को मारने – पीटने के इरादे से पहुंच गए थे। हरियाणा और बेस्ट यूपी से सटे होने के कारण दिल्ली में दबंगई तो हमेशा से ही कायम रही है। धवन ने बताया कि जब वह है 6 फुट वाले लड़के को मारने के लिए मैदान पर गए, तो उन्होंने उसको उसी अंदाज में धमकाने के बारे में सोचा।

धवन ने बताया कि जैसे ही उन्होंने उस लड़के के साथ कड़क आवाज में बात करने का निश्चय किया। उनकी आवाज एकदम ही बदल गई और बचकाने अंदाज में वह कुछ कहने लगे। उनकी बदली हुई आवाज सुन सभी आश्चर्यचकित हो गए,और लड़ाई तो काफी दूर की बात रही उनकी बचकानी आवाज सुनकर सब जोर जोर से हंस पड़े।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

एशियन गेम्स में मिल सकती है कप्तानी

धवन के इस पुराने किस्से का वीडियो मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लोगों के द्वारा इसे बहुत अधिक पसंद भी किया जा रहा है। मात्र इस वीडियो के चलते नहीं बल्कि शिखर धवन कई अन्य कारणों के चलते भी चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। इस समय एशियन गेम्स को लेकर धवन चर्चाओं में बने हुए हैं, जी हां, माना जा रहा है की एशियन गेम्स के दौरान भारतीय टीम की कप्तानी की बागडोर शिखर धवन को सौंपी जा सकती है। धवन भी अपनी वापसी के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।

Read Also:-BCCI अध्यक्ष जय शाह के पद से हटते ही इन तीन खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत, Team India में हो जाएगी कोहली, रोहित और धोनी के दूसरे रूप की वापसी