Shubman Gill को छोड़ जंगलों में किसी और के साथ नजर आई Sara Tendulkar, वायरल हुई तस्वीरें
By Sangeeta Tiwari On June 22nd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज Shubman Gill और क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर की लाडली Sara Tendulkar की अक्सर सोशल मीडिया पर अफेयर की चर्चाएं चलती रहती है। किन्ही न किन्ही कारणों के चलते लोग अक्सर इन दोनों का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ते ही रहते हैं।
इस समय सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें केन्या के जंगलो ‘जंगल सफारी’ में घूमते देखा जा रहा है। सारा तेंदुलकर के साथ यह दूसरा शख्स कौन है, इस बात की अभी किसी प्रकार की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। लेकिन सारा तेंदुलकर अपने इस टूर में काफी मौज मस्ती करते नजर आ रही हैं।
इस शख्स के साथ ‘जंगल सफारी’ में नजर आई सारा तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर की लाडली केन्या के इशारा नामक जगह पर पहुंच कर अपनी कई तस्वीरें वायरल कर चुकी है। इन तस्वीरों में उन्हें ड्रिंक पीते और मौज मस्ती करते देखा गया है। वायरल तस्वीरों में सारा तेंदुलकर केन्या के ही किसी शख्स के साथ घूमते नजर आ रही है, जोकि केन्या की पोशाक में ही दिखाई दे रहा है।
सारा तेंदुलकर को उनकी इन्हीं तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा जमकर फॉलो किया जा रहा है। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनके 40 लाख फॉलोअर हो चुके हैं।
सारा तेंदुलकर और शुभमन के बीच चल रहे रिश्ते पर नहीं लगी मुहर
सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर और भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं, लेकिन इन दोनों के रिश्ते की किसी भी प्रकार से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कई बार यह दोनों एक ही लोकेशन पर स्पॉट भी किए जा चुके हैं, और कई बार तो ऐसा हुआ है, कि शुभमन गिल ने इशारों इशारों में सारा तेंदुलकर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कह भी दिया है, पर सारा तेंदुलकर की तरफ से इस रिश्ते को लेकर अभी किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की गई।
Read Also:-रोहित शर्मा के बाद टेस्ट कप्तानी के प्रबल दावेदार होंगे Shubman Gill, इन 3 कारणों से हो गया स्पष्ट