Ruturaj Gaikwad Wedding : ऋतुराज गायकवाड ने लिए सात फेरे, जानिए कौन है Ruturaj Gaikwad की दुल्हनिया

By Sangeeta Tiwari On June 4th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

Ruturaj Gaikwad Wedding : ऋतुराज गायकवाड ने लिए सात फेरे जानिए कौन है ऋतुराज गायकवाड की दुल्हनिया

Ruturaj Gaikwad Wedding : इस साल की शुरुआत से ही भारतीय क्रिकेट टीम में शादियों का दौर छाया हुआ है। इसी कड़ी के चलते युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड शनिवार को महाराष्ट्र की महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ सात फेरे ले वैवाहिक बंधन में बंध गए। ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी की समस्त रस्में महाबलेश्वर में आयोजित की गई। इस साल 5 भारतीय क्रिकेटरों की शादी हुई है, जिसमें शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और केएल राहुल के नाम शामिल हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ ने शेयर की तस्वीरें

इस साल आईपीएल विजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे ऋतुराज गायकवाड ने अपनी पत्नी उत्कर्षा पवार के साथ अपनी वैवाहिक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि

 ‘पिच से लेकर मंडप तक हमारी यात्रा शुरू हुई’। इन तस्वीरों में कपल काफी सुंदर नजर आ रहा है। वहीं ऋतुराज की शादी में सीएसके के सिक्सर किंग शिवम दुबे भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ruturaj Gaikwad (@ruutu.131)

कौन है ऋतुराज की दुल्हन

ऋतुराज ने एक प्रोफेशनल क्रिकेटर से शादी रचाई है। 23 वर्षीय उत्कर्षा पवार एक प्रोफेशनल क्रिकेटर है, जिन्होंने भारतीय टीम के क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड के साथ सात फेरे लिए। उत्कर्षा पवार एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है, और बल्लेबाजी के साथ-साथ मीडियम पेसर भी हैं। वह महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेलती हैं। उनके क्रिकेट करियर की बात करें, तो महाराष्ट्र अंडर-19 टीम में 2012-13 और 2017-18 सत्र में वह मौजूद रही थी। इसके साथ ही उत्कर्षा पवार का चयन महाराष्ट्र की सीनियर टीम में भी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऋतुराज और उत्कर्षा पवार काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह रहे थे।

Read Also:-पाकिस्तान के खिलाफ वनडे World CuP 2023 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हुआ चयन