वर्ल्ड कप 2023 के बाद किसी भी कीमत पर Rohit Sharma लेंगे संन्यास हो चुका है, इन तीन बातों से स्पष्ट

अभी हाल ही में समाप्त हुए T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन Rohit Sharma की अगुवाई में ही शर्मनाक रहा। शुरुआती मैचों में जीत हासिल करते हुए भारतीय टीम सेमीफाइनल तक का सफर नहीं तंय कर सकी, और हार गई। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर से चकना चूर हो गया। T20 फॉर्मेट के बाद अब आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 पर भारतीय टीम की नजरें टिकी हुई है।

टीम की कमान Rohit Sharma के हाथों में ही रहने वाली है, लेकिन एक बड़ा सवाल अब भी खड़ा होता है, कि क्या वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा भारतीय टीम के साथ बने रहेंगे। अगर कहीं रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया तो उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका भी हो सकता है। तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम रोहित शर्मा की वर्ल्ड कप 2023 के बाद से संन्यास लेने के तीन प्रमुख कारणों के बारे में बताएंगे।

बढ़ती उम्र

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अभी मात्र 35 वर्ष की उम्र के हैं, वर्ल्ड कप के बाद वह 36 से अधिक उम्र पार कर लेंगे। ऐसी सिचुएशन में बढ़ती उम्र के चलते खिलाड़ियों को फिटनेस संबंधी परेशानियों का शिकार भी होना पड़ता है। साल 2007 में भारतीय टीम के लिए अपना पदार्पण करने वाले रोहित शर्मा काफी लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं। लगभग अपने 12 साल के लंबे क्रिकेट करियर के दौरान भारत के लिए कई मैचों में रोहित शर्मा द्वारा बेहतरीन और ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया गया है।

T20 फॉर्मेट के पहले मैच से रोहित अब तक भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं। 264 रनों की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले रोहित शर्मा पर अब बढ़ती उम्र का कुछ समय से साफ असर नजर आ रहा है। बड़े टूर्नामेंट के बाद उनका आराम करना उनकी फिटनेस में आ रही गिरावट तू भी दिखाता है। रोहित शर्मा पिछले 1 साल से भारतीय टीम के लिए इतने मैच नहीं खेले जितना कि उन्होंने इस दौरान आराम फरमाया है।

रोहित शर्मा सीनियर खिलाड़ी होने के साथ-साथ भारतीय टीम के कप्तान भी हैं, उनका बार-बार आराम लेना उनकी खराब फिटनेस को दर्शाता है। ऐसी सिचुएशन में लगभग 1 साल बाद रोहित शर्मा बढ़ती उम्र के चलते T20 वर्ल्ड कप 2023 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

खराब फॉर्म

भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा द्वारा अपने करियर के शुरुआती मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की गई है। रोहित शर्मा नंबर 5, 6, 7 पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कई अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब रहे। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने लगातार दो वनडे शतक जड़े थे, अपने पदार्पण के कई सालों बाद सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ाया। फिर उन्होंने उसके बाद पीछे पलट कर कभी नहीं देखा। इस दौरान रोहित का बल्ला अपने धुआंधार प्रदर्शन के चलते रन उगलता नजर आता है।

रोहित शर्मा का टेस्ट में दोहरा शतक वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक और T20 फॉर्मेट में कई शतक जड़ने के बाद भी साल 2022 कुछ खास नहीं बीता। इस खिलाड़ी का बल्ला आईपीएल में भी खराब प्रदर्शन के बाद से खामोश नजर आ रहा है। रोहित शर्मा साल 2022 में कुल 37 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले, जिसमें उनके द्वारा एक भी शतक नहीं जडा जा सका। इसके साथ साथ वह मात्र 917 रन ही बना सके, जिसमें उनका औसत 26.20 का रहा है।

रोहित की यह खराब फार्म T20 वर्ल्ड कप के दौरान भी जारी रही। ऐसी सिचुएशन में उनके करियर के लिए रोहित शर्मा की खराब फार्म एक बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकती हैं। अपनी फार्म के चलते रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 के बाद से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

कप्तानी का प्रेशर

विराट कोहली की कप्तानी के बाद भारतीय टीम में रोहित शर्मा के युग की शुरुआत हुई। साल 2021 में रोहित भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के नियमित कप्तान बनाए गए थे। रोहित शर्मा की कप्तानी के दौरान भारत कई मैचों में जीत हासिल कर सका, साथ ही कई सीरीज में भी विरोधी टीम का भारतीय टीम पत्ता साफ करने में कामयाब रही, लेकिन अगर रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात की जाए, तो पिछले 1 साल से रोहित शर्मा के प्रदर्शन में काफी गिरावट नजर आई है।

अगर रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर एक नजर डालें, तो साल 2012 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा का औसत 40 से नीचे पहुंच गया है। लगभग 42 से अधिक का करियर औसत रखने वाले रोहित का पिछले 1 साल में औसत मात्र 26.20 का ही रहा है। पिछले 1 साल में यह खिलाड़ी एक भी शतक नहीं जड़ सका, इसके साथ ही अगर रोहित की पिछली 10 पारियों को देखा जाए, तो उसमें भी रोहित दो बार शून्य पर आउट हो चुके है।

चाहे वनडे की बात हो रही हो, अथवा T20 की, इन दोनों ही फॉर्मेट में रोहित का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। बड़े टूर्नामेंट में अपने फॉर्म के चलते कड़ी आलोचना का शिकार हुए रोहित शर्मा की कप्तानी के बाद उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट को देखते कहा जा सकता है, कि कप्तानी के प्रेशर के चलते आगामी वर्ल्ड कप 2023 के बाद रोहित सन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

Read Also:-IPL 2023 में इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने मिनी ऑक्शन के लिए नहीं दिया अपना नाम