IPL 2023 में इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने मिनी ऑक्शन के लिए नहीं दिया अपना नाम
By Sangeeta Tiwari On December 23rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

इन दिनों अगले साल होने वाले IPL 2023 के लिए जोरो – शोरों रो से तैयारियां चल रही हैं, जिसके लिए आगामी 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होना है। कई खिलाड़ियों द्वारा अपना इसके लिए अपना नाम रजिस्टर्ड करवाया गया है। इस साल ऑक्शन के दौरान 900 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है, लेकिन इन 900 खिलाड़ियों के अतिरिक्त भी आईपीएल के कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने मिनी ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं दिया है। आइए जानते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में।
क्रिस गेल
एक बार फिर से यूनिवर्स बॉस के नाम से फेमस क्रिस गेल आई पी एल 2023 में नजर नहीं आएंगे क्योंकि 23 दिसंबर को होने वाले ऑप्शन के लिए उन्होंने अपना नाम नहीं दर्ज करवाया है। साल 2021 में क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के लिए आखिरी आईपीएल मैच खेला था।
फिर वह साल 2022 में आईपीएल नहीं खेल सके और एक बार अब फिर नजर नहीं आएंगे आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में क्रिस गेल का नाम शामिल है आईपीएल में उनके द्वारा 4 हजार से अधिक रन बनाए जा चुके हैं।
स्टीव स्मिथ
अगले साल होने वाले IPL 2023 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भी शामिल ना होने का फैसला कर लिया है। क्योंकि ऑक्शन सूची में इस खिलाड़ी ने भी अपना नाम नहीं दर्ज कराया है। अगले साल होने वाली एशेज सीरीज इसके पीछे का मुख्य कारण बताई जा रही है।
पिछले साल आईपीएल में स्टीव स्मिथ द्वारा दिल्ली कैपिटल की टीम का प्रतिनिधित्व किया गया था, लेकिन उन्हें अधिक मौके नहीं मिल सके थे। इन्हीं कारणों के चलते उन्होंने इस बात आईपीएल ना खेलने का निश्चय किया है।
मार्नस लाबुशेन
ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए बल्लेबाजों में मार्नस लाबुशेन का नाम शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से टेस्ट और वनडे में बेहतरीन और शानदार प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। पिछले साल मेगा ऑक्शन के दौरान भी उन्होंने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया था, लेकिन किसी भी टीम की तरफ से उन पर बोली नहीं लगाई गई। शायद इन्हीं कारणों के चलते इस साल आईपीएल 2023 के मेगा ऑक्शन में उन्होंने अपना नाम न दर्ज कराने का निश्चय कर लिया है।
Read Also:-IPL 2023 : आईपीएल मिनी ऑक्शन में फ्लेमिंग के साथ दिखाई देंगे धोनी, इन खिलाड़ियों पर लगाएंगे दांव