तीन बातों से हो चुका है स्पष्ट कि Rohit Sharma वर्ल्ड कप 2023 के बाद लेंगे संन्यास

T20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान Rohit Sharma की कप्तानी के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। शुरुआती मैचों में जीत के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते T20 वर्ल्ड कप जीतने का भारतीय टीम का सपना चकनाचूर हो गया, अब भारतीय टीम T20 फॉर्मेट के बाद आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारियों में लगी हुई है।

ऐसी स्थिति में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में रहने वाली है। लेकिन इसके साथ-साथ एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा बहुत हो रहा है। कि वर्ल्ड कप 2023 (लगभग 1 साल तक) क्या रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करते रहेंगे। अगर वर्ल्ड कप 2023 के बाद रोहित शर्मा द्वारा संन्यास की घोषणा कर दी गई, तो उनके चाहने वालों को एक बहुत बड़ा झटका लग सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वर्ल्ड कप 2023 के बाद रोहित शर्मा के संन्यास लेने के 3 मुख्य कारणों के बारे में बताएंगे।

बढ़ती उम्र

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 35 साल की उम्र पार कर चुके हैं। बढ़ती उम्र के साथ खिलाड़ियों को फिटनेस संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साल 2007 में भारतीय टीम के लिए अपना पदार्पण करने वाले रोहित शर्मा लगभग अपने 12 सालों के लंबे क्रिकेट करियर के दौरान भारत के लिए कई बेहतरीन और ताबड़तोड़ मैच खेलते आए हैं।

264 रेनू के वनडे इतिहास की सबसे बड़ी और बेहतरीन पारी खेलने वाले हिटमैन रोहित शर्मा पर पिछले कुछ समय से बढ़ती उम्र असर देखने में आ रहा है उनके द्वारा बड़े टूर्नामेंटों के बाद आराम करना फिटनेस में गिरावट आदि कारणों के चलते पिछले 1 साल में भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा इतने मैच नहीं खेल सके हैं जितना कि उन्होंने आराम किया है।

सीनियर खिलाड़ी होने के साथ-साथ रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान भी हैं। और ऐसी स्थिति में बार-बार आराम लेने का सीधा अर्थ यही लगाया जा सकता है, कि उनकी फिटनेस उनका साथ नहीं दे रही है। जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है। जिसके चलते वर्ल्ड कप 2023 के बाद रोहित शर्मा द्वारा संन्यास की घोषणा की जा सकती है।

खराब फॉर्म

भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा द्वारा अपने करियर के शुरुआती मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की गई है। रोहित शर्मा द्वारा 5, 6, 7 में बल्लेबाजी करते हुए कई अर्धशतकीय पारियां भी खेली गई है। रोहित नंबर चार पर लगातार दो वनडे शतक जड़ने में कामयाब रहे थे। अपने पदार्पण के कई सालों बाद रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपने करियर को आगे बढ़ाने में कामयाब रहे, और उसके बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रोहित अपनी बल्लेबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आते हैं। और इस दौरान उनका बल्ला भी ताबड़तोड़ और धुआंदार बल्लेबाजी करता नजर आता है।

साल 2022 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। आईपीएल के दौरान भी उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। साल 2022 में रोहित शर्मा कुल 37 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेलने में कामयाब रहे, जिसमें उनके द्वारा एक शतक भी लगाया गया। इसके साथ उनके द्वारा सिर्फ 917 रन ही बनाए गए जिसमें उनका औसत 26.20 का ही रहा है।

T20 वर्ल्ड कप के दौरान भी रोहित शर्मा का बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। रोहित शर्मा की खराब फॉर्म उनके करियर पर खतरा बन सकती है ऐसे में वर्ल्ड कप 2023 के बाद रोहित शर्मा के द्वारा संन्यास का ऐलान किया जा सकता है।

कप्तानी का प्रेशर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बाद टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंप दी गई थी। साल 2021 में भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के रोहित शर्मा नियमित कप्तान बनाए गए। अपनी कप्तानी के दौरान रोहित शर्मा भारत को कई मैच जिताने में कामयाब रहे। लेकिन पिछले 1 साल से उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है।

रोहित के प्रदर्शन पर अगर नजर डाली जाए, तो साल 2012 के बाद रोहित का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में औसत 40 से नीचे पहुंच गया हैं। पिछले 1 साल से रोहित एक भी शतक लगाने में नाकाम रहे हैं, रोहित की पिछली 10 पारियों को देखा जाए तो रोहित दो बार शून्य पर आउट हुए हैं।

रोहित को लेकर चाहे बात वनडे क्रिकेट की हो रही हो, या T20 की, दोनों ही फॉर्मेटो में रोहित का बल्ला बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम साबित हुआ है। बेहद खराब फार्म के कारण रोहित शर्मा को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा, और उनके प्रदर्शन में भी गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते कह सकते हैं कि कप्तानी के प्रेशर के चलते आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद रोहित शर्मा द्वारा सन्यास लिया जा सकता है।

Read Also:-बैंकॉक पहुंचीं सचिन तेंदुलकर की लाड़ली, सोशल मीडिया पर शेयर की कातिलाना तस्वीरें