RCB VS KKR: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी केकेआर और आरसीबी, इस चैनल पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग
By Manika Paliwal On April 25th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

RCB VS KKR : 6 अप्रैल को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा वहीं लगातार हार के बाद नितीश राणा की टीम इस मुकाबले को जीतना चाहेगी तो वही दो मुकाबले जीतने के बाद आरसीबी के हौसले बुलंद होंगे । ऐसे में क्या होगी टीम की प्लेइंग इलेवन आइए बताते हैं।
इस चैनल पर होगा आईपीएल का प्रसारण
बीसीसीआई की ओर से ऑफर दिए गए प्रसारण के अधिकार को स्टार्स नेटवर्क ने साल 2023 से 2027 तक के लिए खरीदा है। जो अगले 5 साल तक भारतीय उपमहाद्वीप में टीवी ब्रॉडकास्ट करेगा बता दें कि बीसीसीआई की ओर से भारतीय प्रसार को टीवी अधिकार पैकेज के तहत बेचे गए हैं। अगले 5 साल के लिए पिछले जून में बोली लगाई गई थी। डिज्नी स्टार ने प्रसारण अधिकारों के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई थी। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में टेलीविजन के अधिकारी प्रसारण अधिकार बेचे गए हैं।
मोबाइल पर भी दिखाई देगा मुकाबला
वही बात अगर टीवी चैनलों के अलावा लाइव टेलीकास्ट की करें। जिसका आप आसानी से घर बैठे लुफ्त उठा सकते हैं। तो इसको आप अपने मोबाइल पर डिजनी प्लस हॉटस्टार जिओ सिनेमा और बूट का सब्सक्रिप्शन ले करके भी आसानी से इसका लोग बता सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, सिराज, हर्षल पटेल
इम्पैक्ट प्लेयर: व्यासक
केकेआर: जगदीसन, सुनील नारायण, नितीश राणा, जेसन रॉय, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, डेविड वाइज, उमेश यादव, चक्रवर्ती, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर
Read More : इन 2 ओपनिंग कॉम्बिनेशन को आईपीएल 2023 के लिए आजमा सकती है आरसीबी, आप भी डाल लीजिए एक नजर