IPL 2023 के फाइनल में कदम रखते ही महेंद्र सिंह धोनी रचेंगे इतिहास, 41 साल की उम्र के बाद भी कर दिखाएंगे यह कारनामा
IPL 2023 के फाइनल में कदम रखते ही महेंद्र सिंह धोनी रचेंगे इतिहास, 41 साल की उम्र के बाद भी कर दिखाएंगे यह कारनामा

IPL 2023 के 16वें सीजन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 28 मई रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी होंगी। 28 मई को होने वाला यह फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होगा, जोकि गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच जोरदार टक्कर होगी। सभी की नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी होंगी, जिनका यह आखिरी आईपीएल मैच भी हो सकता है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल सीजन में मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच बैठेंगे।

जी हां जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 का फाइनल मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे, उनके नाम आईपीएल के 250 मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी 250 मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक आईपीएल में धोनी 249 मैच खेल चुके हैं, आईपीएल 2023 का यह फाइनल मुकाबला उनका 250 वां मैच होगा, जोकि उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।

आईपीएल में अब तक सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

आईपीएल में अब तक सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी 249, रोहित शर्मा 243, दिनेश कार्तिक 242, विराट कोहली 237, और रविंद्र जडेजा 225 मैच दर्ज है।

IPL में धोनी के नाम बड़ा रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल में 249 मैच खेले हैं, और 249 मैच खेलते हुए वह 5082 रन बनाने में कामयाब रहे हैं, इसके साथ-साथ इस दौरान वह बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 14 बार अर्धशतक जडने में कामयाब साबित हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री अपनी टीम के लिए अंतिम ओवरों में होती है, और तेजी के साथ धुआंधार प्रदर्शन कर वह अपनी टीम को जीत दिला देते हैं।

धोनी की अगुवाई में उनकी टीम सीएसके 4 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है, अगर वह अपनी टीम को एक और मैच जिताते हैं, तो 5 टाइटल के साथ महेंद्र सिंह धोनी दूसरे कप्तान बन जाएंगे। इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम टॉप पर शामिल है, जिनकी अगुवाई में उनकी टीम पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

Read Also:-Team India : वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम तंय, इन 7 युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका