ब्रेबॉन स्टेडियम में होगी आरसीबी और मुंबई की भिड़ंत, जाने कैसा होगा पिच और मौसम का मिजाज
MI vs RCB : ब्रेबॉन स्टेडियम में होगी आरसीबी और मुंबई की भिड़ंत, जाने कैसा होगा पिच और मौसम का मिजाज

महिला प्रीमियर लीग में 6 मार्च को आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वह इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच भिड़ंत ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में देखने को मिलेगी। एक तरफ आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है तो वहीं दूसरी कमान मुंबई इंडियंस की हरमनप्रीत कौर संभालती हुई नजर आएंगी ।

दिल्ली से करारी शिकस्त पाने के बाद जहां आरसीबी इस लीग में पहली जीत को खोजने की कोशिश करेगी तो वहीं मुंबई इंडियंस अपनी जीत को बड़ा करके दूसरी जीत में बदलने की कोशिश करेगी ऐसे में क्या होगी टीम की प्लेइंग इलेवन चलिए बताते हैं।

Read More : WPL 2023 Auctions : दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इस टीम का हिस्सा बनी भारतीय महिला टीम की कप्तान

पिच रिपोर्ट

बात अगर पिच की करें तो यह मुंबई के समुद्र किनारे स्थित है। जिससे इस मैदान पर काफी प्रभाव पड़ता है इस मैदान पर हमें मार्च-अप्रैल और महीनों में तेज गर्मी और उमस देखने को मिलती है। बता दें कि यहां की पिच लाल मिट्टी की बनी हुई है जिस वजह से अधिक उछाल देखने को मिलता है इस मैदान पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है।

यहां पर अगर पहली पारी का एवरेज की बात करें तो एवरेज स्कोर 157 से 170 के बीच में होता है जबकि दूसरी पारी का एवरेज स्कोर 140 से 155 के बीच में होता है। मैदान की बाउंड्री काफी छोटी है जिस पर आसानी से लंबे शॉट सकते हैं साथ ही इस मैदान पर आउटफील्ड भी काफी तेज है जिसका फायदा बल्लेबाजों को होता है।

वेदर रिपोर्ट

आरसीबी और मुंबई के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेब्रोन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं अगर बात वेदर रिपोर्ट की करें तो मौसम में धूप नहीं बल्कि क्लाउडी वेदर दिखाई देगा। 29 डिग्री सेल्सियस से रात को 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है जहां हवाएं भी 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे तो वही हिम ई डी टीवी 5 परसेंट रहने की उम्मीद की जा रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (w), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह

मुंबई इंडियंस महिला: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, नताली सिवर, हरलीन मैथूस, पूजा वस्त्राकार, ईसी वोंग, हुमैरा काजी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जिनतिमानी कलिता, साइका इशके

Read More : क्या सच में महिला IPL से टीम इंडिया को होगा फायदा, दो टूक में अंजुम चोपड़ा ने दिया जवाब