LSG vs PBKS: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स होगा अगला मुकाबला, कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
By Manika Paliwal On April 15th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

LSG VS PBKS : आईपीएल 2023 में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें दिन के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होगी वहीं इस मैच में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा आपको बता दें कि जहां केएल राहुल और शिखर धवन बतौर कप्तान मैदान में उतरेंगे तो कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आइए जानते हैं मैच की पूरी डिटेल।
Read More : आईपीएल 2023 में ये ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमा सकती है कोलकाता नाईट राइडर्स
मैच डिटेल
लखनऊ बनाम पंजाब किंग्स इलेवन के बीच 15 अप्रैल यानी कि शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दूसरा मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच होगा बता दें कि यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड यानी कि इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा जबकि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, जयदेव उनादकट, आवेश खान, अमित मिश्रा, मार्क वुड, जयदेव उनादकट
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम करन, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, नताह्न एलिस, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह