IPL Final CSK vs GT : एक बार फिर आईपीएल विजेता बनी सीएसके टीम, वाइफ रिवाबा को गले लगा जडेजा हुए भावुक देखिए वीडियो
By Sangeeta Tiwari On May 31st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL Final CSK vs GT : कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सीएसके ने 5 विकेट से गुजरात को शिकस्त दे यह आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। सीएसके की इस जीत में ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने महत्वपूर्ण योगदान निभाया। यह हरफनमौला खिलाड़ी आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़ते हुए टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहा।
चेन्नई की जीत के बाद अहमदाबाद मैदान पर बेहद शानदार नजारा देखने को मिला। सीएसके की जीत के बाद भावुक हो उठे रविंद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा को गले से लगा लिया जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
रविंद्र जडेजा ने मोहित शर्मा के गेंद पर शानदार चौका जड़कर सीएसके को जीत दिलाई और उसके बाद डगआउट में बैठे महेंद्र सिंह धोनी के जाकर गले से लिपट गए। महेंद्र सिंह धोनी भी सीएसके की जीत से फूले नहीं समाए, और उन्होंने जडेजा को गोद में उठा लिया। इसके बाद जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा से मिले और उनको गले लगाया, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया गया है। लोगों के द्वारा जडेजा का यह वीडियो बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है, और लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं।
CSK 💛 ko champion 🏆 banane wale Sir ravindra jadeja with his wife #IPL2023Finals #RavindraJadeja pic.twitter.com/MPVgaAPh5c
— Keshav Nagar (@keshavnagarncc) May 29, 2023
सीएसके की जीत के बाद खिलाड़ी खुशी से फूले नहीं समाए और ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आए। इसी बीच दीपक चाहर और अजिंक्य रहाणे भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए, वही डेवोन कॉन्वे ने भी ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक कराई। इससे पहले मैदान पर एक और दिलचस्प नजारा सामने आया, जब चैंपियन बनने के बाद धोनी ने ट्रॉफी के लिए अंबाती रायडू और रविंद्र जडेजा को आगे कर दिया, जिसकी CSK की तरफ से फोटो ट्वीट की गई है, और लोगों के तरह तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।
A Super Dad and a Super Duper CHAMPION!📸💛#WhistlePodu #Yellove 🦁@imjadeja pic.twitter.com/bAxugJxv4F
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 30, 2023