WTC Final : ट्वीट कर BCCI ने किया बड़ा ऐलान, नए रंग की जर्सी में नजर आएगी टीम इंडिया, बदला किट स्पॉन्सर
By Sangeeta Tiwari On May 30th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

WTC Final : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के (द ओवल) में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच भी चुके हैं। टीम इंडिया यह बड़ा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी, जिसके लिए टीम इंडिया ने इंग्लैंड में अभ्यास भी शुरू कर दिया है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा भारतीय टीम की नई ट्रेनिंग किट को फैंस के बीच शेयर कर दिया गया है। प्रैक्टिस के समय भारतीय टीम के खिलाड़ी नई जर्सी में दिखाई देंगे
ट्वीट कर BCCI ने की बडी घोषणा
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन की कुछ फोटोज शेयर की गई है, जिनमें भारतीय टीम का कोचिंग स्टाफ और तेज गेंदबाज उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर नई ट्रेनिंग जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें हाल ही में बीसीसीआई द्वारा ऐलान करते हुए बताया गया, कि भारतीय टीम का नया किट स्पॉन्सर एडिडास का होगा, जो कि साल 2028 तक के लिए करार हुआ है। इसके साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम नई जर्सी में नजर आएगी।
Unveiling #TeamIndia‘s new training kit 💙💙
Also, kickstarting our preparations for the #WTCFinal pic.twitter.com/iULctV8zL6
— BCCI (@BCCI) May 25, 2023
जय शाह द्वारा ट्वीट कर दी गई यह जानकारी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के जय शाह द्वारा हाल ही में ट्वीट करते हुए बताया गया कि हमें इस बात की जानकारी देते हुए बहुत अधिक उत्साह हो रहा है, कि बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम के अगले स्पॉन्सर के तौर पर एडिडास के साथ करार किया गया है।
क्रिकेट के खेल को हम आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, वर्ल्ड की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स वियर कंपनी के साथ करार करके हमें बेहद खुशी हो रही है, वहीं बीसीसीआई द्वारा अपने आधिकारिक बयान में बताया गया कि एडिडास भारतीय पुरुष, भारतीय महिला टीम और अंडर-19 टीम की नई जर्सी किट को बनाएगा और इसके साथ साथ डिजाइन भी करेगा। इसमें सपोर्टिंग स्टाफ के लिए टीम के साथ ट्रेवल और ट्रेनिंग किट भी शामिल रहेगी।
WTC फाइनल के लिए चयनित टीम इंडिया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चयनित खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट के नाम शामिल है।
स्टैंड बाय खिलाड़ी : स्टैंड बाय खिलाड़ियों की लिस्ट में ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव के नाम सम्मिलित हैं।