IPL 2023, RCB vs MI : सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी को बताया टीम का अगला सुपरस्टार, खुद की नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की तारीफों के बांधे पुल

By Sangeeta Tiwari On May 10th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023, RCB vs MI : सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी को बताया टीम का अगला सुपरस्टार, खुद की नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की तारीफों के बांधे पुल

IPL 2023, RCB vs MI : IPL के 23वें सीजन का 54 वां मुकाबला वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वही पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मुंबई इंडियंस के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी आरसीबी की टीम ने इस लक्ष्य को 21 रन शेष रहते ही 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

मात्र 4 रन गवा कर मुंबई इंडियंस 16.3 ओवर में 200 रन बनाने में कामयाब रही मुंबई इंडियंस के लिए इस जीत को हासिल करने के बाद अब प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। इस मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 35 गेंदों में 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसके चलते सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द से नवाजा गया।

सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच से गया नवाजा

मुंबई इंडियंस के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। खिताब जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कि,

“यह हमारी टीम के लिए आवश्यक है। अपनी टीम के लिए जीत हासिल करने के लिए लिए मैं बेहद खुश हूं। मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो वह एक प्लान के साथ मैदान पर खेलने के लिए उपस्थित हुए थे। अपनी ताबड़तोड़ गेंदबाजी से उन्होंने मुझे रोकने का काफी प्रयास भी किया। स्लो बॉल पर भी मैंने खेलने की कोशिश की, नेहल बढेरा से मैंने कहा कि हमें बेहतरीन पारी खेलनी है, गेप्स के बीच खेलो और रन लो। अपनी पारी की प्रैक्टिस से हमें बेहतरीन पारी खेलनी है। हमने नेट सेशन के दौरान जो अभ्यास किया था, वही इस खेल में भी किया”।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में  विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार व्यशाक, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड के नाम शामिल है।

मुंबई इंडियंस : मुंबई इंडियंस की टीम में सम्मिलित खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ के नाम शामिल है।

Read Also:-अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में Man of the Series चुने जाने वाले यह 3 बल्लेबाज