IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर, दिल्ली की शिकस्त पर डेविड वॉर्नर ने दिया ये बयान

By Sangeeta Tiwari On May 14th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर, दिल्ली की शिकस्त पर डेविड वॉर्नर ने दिया ये बयान

IPL 2023 : आईपीएल 2023 का 59 वां मुकाबला कल शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पंजाब ने दिल्ली को 31 रनों से शिकस्त दी। मुश्किल पिच पर पंजाब किंग्स के ताबड़तोड़ बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह बेहतरीन पारी खेलते हुए 65 गेंदों में 103 रन जड़ शतक लगा बैठे, वहीं 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी बेहतरीन रही, लेकिन कप्तान डेविड वॉर्नर के 54 रनों पर आउट होने के बाद दिल्ली की टीम पंजाब के आगे नहीं टिक सकी और बिखरती नजर आई।

अंत में उसे पंजाब के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स इसके बाद अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस मैच की समाप्ति के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की।

30 रन दे गंवा बैठे 6 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने बताया कि

‘हम पंजाब को एक सम्मानजनक स्कोर तक सीमित करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जितना हम सोच रहे थे उससे कहीं अधिक उन्हें मिल गया। प्रभसिमरन ने वास्तव में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, हमें कुछ ऐसे मौके मिले जिन्हें हम गंवाकर नुकसान में रहे, जिससे हमने पावर प्ले में अपनी शुरुआत की और फिर 30 रन देकर छह विकेट गवा बैठे। उससे कहा जा सकता है कि इन कारणों के चलते हम अधिक मैच नहीं जीत पाएंगे, बाकी शेष मैचों में अब हमें फ्रीडम और गर्व के साथ खेलना होगा।’

सही संयोजन मिलने के बाद भी तेजी से गंवाए विकेट

डेविड वॉर्नर ने कहा कि बेहतर शुरुआत मिलने के बाद भी बल्लेबाजी से एक और निराशाजनक प्रयास किया गया। अपनी टीम में काफी बदलावों को लेकर वॉर्नर ने कहा कि ‘सही संयोजन मिलने के बाद भी हम तेजी के साथ तीन चार विकेट गवाते रहे’।

इस स्तर पर आप ऐसा नहीं कर सकते। दिल्ली कैपिटल्स इस शिकस्त के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स 12 में से 8 मैच हार चुकी है, और मात्र 8 अंक ही जुटा पाई है। वही पॉइंट्स टेबल में भी वह सबसे नीचे है, जबकि टॉप 4 में शामिल टीमें 12 अंक से अधिक पर हैं। ऐसी स्थिति में अगर दिल्ली कैपिटल्स अपने अगले 2 मुकाबले जीतने में कामयाब भी होती है, तब भी उसे सिर्फ 12 पॉइंट ही मिल सकेंगे। ऐसी स्थिति में अब वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

Read Also:-IPL 2023 : मुंबई इंडियंस की जीत के बाद नेहल बढेरा ने किया खुलासा, पहले से ही जल्द मैच को खत्म करने का बना लिया था मन सूर्यकुमार….