रोहित शर्मा की कप्तानी में ODI World Cup 2023 के लिए भारतीय ड्रीम-11 तैयार, तीन धाकड़ ऑलराउंडर सहित दो तूफानी गेंदबाज खेलते आएंगे नज़र
By Sangeeta Tiwari On June 21st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

ODI World Cup 2023 : इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में भारतीय सरजमीं पर वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। 4 महीनों बाद वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो जाएगी। ऐसी स्थिति में भारतीय टीम के पास इस टूर्नामेंट को जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने का बेहतरीन मौका उपलब्ध होगा। अभी विश्व कप 2023 का किसी प्रकार का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
लेकिन बीसीसीआई के ड्राफ्ट शेड्यूल की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई, कि वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। ऐसी स्थिति में आइए वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टीम 11 टीम पर डालते हैं एक नजर
ODI World Cup 2023 में होगी इस दिग्गज खिलाड़ी की वापसी
बीसीसीआई के ड्राफ्ट के अनुसार भारत 5 अक्टूबर को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, वही ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और शिखर धवन संभालेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 को ध्यान में रखते हुए ड्रीम 11 टीम में कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो रही है ,जिनमें शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह के नाम शामिल है।
मध्यक्रम को मजबूत बनाएंगी श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी
शिखर धवन एक बेहद बेहतरीन और अनुभवी खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप 2023 में उनका यह खास अनुभव भारतीय टीम के लिए काफी अधिक लाभप्रद साबित हो सकता है। बात अगर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की हो रही हो, तो यह तीनों खिलाड़ी इस समय रिहैब से गुजर रहे हैं, लेकिन जल्द ही इनकी वापसी हो सकती है। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी से टीम के मध्यक्रम में काफी मजबूती आएगी। यह दोनों खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए काफी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह की एंट्री पेस अटैक को करेगी और मजबूत
पिछले साल से चोटिल चल रहे जसप्रीत बुमराह अगर टीम इंडिया में शामिल होते हैं, तो भारत के पेस अटैक को मजबूती मिलेगी। एक गेंदबाज वर्ल्ड कप, एशिया कप तक अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है।इस धाकड़ गेंदबाज ने 72 एकदिवसीय मुकाबलों में 128 विकेट लिए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ड्रीम 11 टीम में शायद ही किसी खिलाड़ी को स्पिनर के तौर पर खेलने का मौका मिलता हो, क्योंकि ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ही स्पिनर की जगह खेलते नजर आते हैं। वही मोहम्मद शमी का नाम टीम के दूसरे तेज गेंदबाजों में शामिल है।
कैसा रहेगा टीम का बैटिंग ऑर्डर
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शिखर धवन के साथ रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। तीसरे नंबर पर विराट कोहली खेलेंगे। वहीं चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर, पांचवे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही केएल राहुल भी इस टूर्नामेंट में अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही 3 ऑलराउंडर खिलाड़ियों के रूप में हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को मौका दिया जाएगा, जबकि तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को शामिल किया जाएगा।
ODI World Cup 2023 भारत की ड्रीम 11 टीम
भारत की वर्ल्ड कप 2023 के लिए ड्रीम 11 टीम के सम्मिलित खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी के नाम शामिल हैं।
Read Also:- World Cup के दौरान पाकिस्तान को मिला करारा जवाब, BCCI ने PCB की इस शर्त को मानने से किया इनकार