IND vs AUS: टेस्ट क्रिकेट में अश्विन-जडेजा की जोड़ी बनाएगी ये महारिकॉर्ड! टूटेगा दिग्गजों का सालों पुराना रिकॉर्ड
By Manika Paliwal On February 21st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मुकाबले में 6 विकेट से करारी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया के हौसले पूरी तरीके से बुलंद है। पहले नागपुर इसके बाद दिल्ली टेस्ट जीतकर सीरीज में भारत ने 2-0 से अपनी बढ़ोतरी की है। हालांकि दोनों टीमों के बीच अब तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा।
पहले दो टेस्ट में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को टिकने में काफी मुश्किलें पैदा की। वही टीम इंडिया के और दुनिया के टॉप और डालना में शुमार अश्विन और जडेजा एक और बड़ा कारनामा अपने नाम करने की और ज्यादा नजदीक पहुंच जाएंगे।
Read More : ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत को मिला WTC Points Table में फायदा, फाइनल खेलने की दहलीज पर पहुंची टीम इंडिया
अश्विन और जडेजा की जोड़ी बनाएगी यह रिकॉर्ड
दरअसल भारतीय स्टार स्पिनर जोड़ी अश्विन और जडेजा तीसरे टेस्ट में रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब पहुंच जाएंगे। दोनों ने भारत के लिए अभी तक एक साथ 45 मुकाबले खेलते हुए 462 विकेट लिए हैं तो वहीं भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर की जोड़ी हरभजन सिंह और अनिल कुंबले ने 54 मुकाबले खेलते हुए 501 विकेट लिए हैं और जिस तरीके से यह दोनों गेंदबाज इस समय गेंदबाजी कर रहे हैं। उससे यह बात तो साफ है कि दोनों तीसरे मुकाबले में ही इस रिकॉर्ड कि और ज्यादा करीब पहुंच जाएंगे।
कुंबले और भज्जी का टूटेगा रिकॉर्ड
गेंदबाजी में एक के बाद एक बड़े कारनामे करने वाली जोड़ी अश्विन और जडेजा ने पहले पूर्व स्पिनर जोड़ी बीएस चंद्रशेखर और बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड तोड़ा था। जिन्होंने भारत के लिए खेलते हुए 42 टेस्ट मैचों में 368 विकेट लिए थे। भारतीय क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों से एक अलग ही योगदान रहा है। ऐसे में यह जोड़ी आने वाले समय में क्रिकेट के मैदान में तहलका मचाने वाली है।
Read More : माइकल वाॅन ने की बड़ी भविष्यवाणी बताया, भारत और ऑस्ट्रेलिया किस टीम को हासिल होगी जीत