ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत को मिला WTC Points Table में फायदा, फाइनल खेलने की दहलीज पर पहुंची टीम इंडिया
By Manika Paliwal On February 19th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल की है। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम 113 रनों पर ही ढेर हो गई थी। तो वहीं भारत को जीतने के लिए 115 रनों का लक्ष्य मिला था
भारतीय टीम ने इसके जवाब में तीसरे दिन तीसरे सेशन से पहले ही 4 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल किया वही इस भी चेतेश्वर पुजारा ने केएस भरत के साथ मिलकर अंत में भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत कर लिया है।
फाइनल में पहुंचने के लिए मजबूत स्थिति में है टीम इंडिया
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर करारी शिकस्त दी है। वही चीज के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 से अपनी अहम बढ़त बनाई है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के लिए टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल काफी ज्यादा महत्वपूर्ण था। ऐसे में दिल्ली टेस्ट जीतकर भारत ने टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी दावेदारी को और ज्यादा मजबूत किया है।
भारत के पास जीत के लिए है इतने अंक

दिल्ली टेस्ट से पहले भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 61.67 था। वही फाइनल का टिकट दर्ज कर चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खाते में 136 अंक थे। लेकिन दिल्ली में जीत के बाद भारत के अंक 123 हो गए हैं। उसका जीत प्रतिशत 64.06 हो गया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के खाते में हार के साथ 136 अंक हैं लेकिन जीत का प्रतिशत 66.67 रह गया है।
Read More : T20 World Cup: वर्ल्ड कप में हुई टीम इंडिया की जबरदस्त वापसी, बांग्लादेश को 52 रनों से दी करारी शिकस्त