हार्दिक पांड्या को आया कप्तानी का घमंड, रोहित शर्मा की कप्तानी पर पांड्या के बड़े बोल कही ये बड़ी बात

By Manika Paliwal On January 13th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

हार्दिक पांड्या को आया कप्तानी का घमंड, रोहित शर्मा की कप्तानी पर पांड्या के बड़े बोल कही ये बड़ी बात

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा चुका है। जिसमें भारतीय टीम ने लो स्कोरिंग मैच में 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। वहीं भारतीय टीम ने इस जीत के साथ साथ 2-0 से सीरीज पर भी अपना कब्जा जमाया विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने दूसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली और जीत के लिए अहम भूमिका निभाई। लेकिन इस मुकाबले के दौरान टीम के उप कप्तान हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा कहा जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Read More : भारत को मिला एक और खतरनाक आलराउंडर खिलाड़ी, 280 विकेट अपने नाम कर खटखटाया भारतीय टीम का दरवाजा

हार्दिक पांड्या को आया कप्तानी का घमंड

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने जो कहा है कि वह रोहित शर्मा को कभी भी कप्तानी के मोर्चे पर सलाह दे सकते हैं तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच उन्होंने कहा कि

“रोहित शर्मा वापस आ गए हैं जिसके बाद मैं थोड़ा रिलैक्स हो गया हूं. अब मैं खुद पर और अपने खेल पर ध्यान दे सकता हूं और अपने विचारों व अनुभवों को रोहित शर्मा के साथ शेयर कर सकता हूं. अगर उन्हें मेरी सलाह और मदद की जरूरत है, तो मैं हमेशा वहां मौजूद हूं.”

वर्ल्ड कप पर है पूरा फोकस

इसी के साथ हार्दिक ने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि

‘अब मेरा शरीर अच्छे से काम कर रहा है. हम एक पालन के तहत काम कर रहे हैं और हमारा सारा ध्यान आने वाले वर्ल्ड कप 2023 पर लगा रहे हैं, जो 6-7 महीने दूर है.’

अक्षर पटेल की फिटनेस पर भी कहीं बात

हार्दिक पांड्या ने अक्षय पटेल की फिटनेस पर बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया और कहा

‘ अक्षर पटेल के प्रदर्शन में पहले से बहुत अंतर नजर आया है, क्योंकि मैंने उनसे कहा था कि वो अपनी बल्लेबाजी से अधिक से अधिक योगदान दें. अक्षर पटेल ने अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया है. अक्षर पटेल की बल्लेबाजी टीम को संतुलित बनाने में बहुत मदद करती हैं.’

Read More : “हमारे गेंदबाजो ने सही नहीं किया”, भारत से पहले वनडे में बड़ी हार के बाद गुस्साएं दासुन शनाका, इन खिलाड़ियों को ठहराया हार का जिम्मेदार