Dinshaw Pardiwala:- पहले पंत फिर जडेजा और अब महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेटर्स के लिए इंसान नहीं बल्कि भगवान साबित हो रहा यह शख्स
By Sangeeta Tiwari On June 11th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

Dinshaw Pardiwala:- हाल ही में आई पी एल 2023 जैसे बड़े टूर्नामेंट का समापन हुआ है जिसमें सीएसके और गुजरात के बीच कांटेदार मुकाबला देखने को मिला इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात को शिकस्त देते हुए पांचवी बार आईपीएल का खिताब जीता इस टूर्नामेंट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट का शिकार थे लेकिन इसके बाद भी उन्होंने एक भी मैच कार्लोस नहीं किया और बतौर कप्तान टीम को चैंपियन बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया।
टूर्नामेंट के समाप्त होने के तुरंत बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने का ऑपरेशन करवाया और उनके इस घुटने का ऑपरेशन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में किया गया हालांकि धोनी की सर्जरी करने वाले यह डॉक्टर काफी अधिक चर्चा का विषय बने हुए हैं आइए जानते हैं कौन है यह चर्चित डॉक्टर
किसने किया धोनी का ऑपरेशन
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की समाप्ति के तुरंत बाद घुटने का ऑपरेशन करवाया है। उनका ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का नाम दिनशॉ पारदीवाला है। जोकि अब तक कई बड़े-बड़े स्पोर्ट्स पर्सन की सर्जरी कर चुके हैं। उनमें नीरज चोपड़ा, युवराज सिंह, सचिन तेंदुलकर, साइना नेहवाल, पहलवान सुशील कुमार, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल है। जिनका इलाज दिनशॉ पारदीवाला ने किया है जोकि कोकिलाबेन अस्पताल में आर्थ्रोस्कोपी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर हैं।
दिनशॉ पारदीवाला आईसीसी में भारत के प्रतिनिधि हैं इन्हीं कारणों के चलते अगर कोई भी खिलाड़ी किन्ही कारणों के चलते चोटिल होता है तो उसका इलाज डॉक्टर पारदी वाला ही करते हैं वह ना सिर्फ क्रिकेट बल्कि अन्य इलाज भी कर चुके हैं उन्हें आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी में लगभग 23 से अधिक का विशेष अनुभव है वह भारत के सबसे अनुभवी और बड़े आर्थोपेडिक डॉक्टरों में शामिल हैं।
चोट के चलते धोनी ने नीचे की बल्लेबाजी
गौरतलब है कि आईपीएल 2023 के पूरे टूर्नामेंट के दौरान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट का शिकार थे लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने बल्लेबाजी भी की और पूरे आईपीएल टूर्नामेंट में खेलकर अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया चोट के कारण ही धोनी नंबर आठ पर बल्लेबाजी के लिए आते थे लेकिन इसके बावजूद दर्शक उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब रहते थे।
उनके संन्यास को लेकर जोरदार चर्चाएं जारी है लेकिन उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि अभी सात आठ महीने में इस पर विचार करेंगे अगर उनकी फिटनेस सही रही तो वह अगले साल अवश्य खेलने के लिए उतरेंगे वहीं उनकी सर्जरी कामयाब साबित हुई है। अब ऐसी स्थिति में महेंद्र सिंह धोनी का साल 2024 में खेलना लगभग तय ही माना जा रहा है।