DC VS SRH : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स बीच अगली भिड़ंत,कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

By Manika Paliwal On April 29th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगे डेविड वार्नर और एडम मार्क्रम, इस एप पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

DC VS SRH : आईपीएल 2023 में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दिन का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में होगा वह इस मुकाबले में दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। जहां डेविड वॉर्नर के हाथों में दिल्ली की कप्तानी है तो वहीं हैदराबाद की कमान एडन मार्क्रम संभालते हुए नजर आएंगे कैसी होगी दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन लेते हैं।

Read More : इन 2 ओपनिंग कॉम्बिनेशन को आईपीएल 2023 के लिए आजमा सकती है आरसीबी, आप भी डाल लीजिए एक नजर

अब तक दोनों ही टीमों का हाल

बता दे की है दूसरी बार होगा जब दिल्ली और हैदराबाद इसी हफ्ते में एक बार आमने सामने आएंगी। इससे पहले वाले मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन जीत को अपने नाम किया था और अपनी लीग में दूसरी जीत को हासिल किया था। हालांकि इस मैच में दिल्ली की टीम फिर से जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी बढ़त को आगे बनाना चाहेगी।

मैच डिटेल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला 29 अप्रैल यानी कि शनिवार के दिन खेला जाएगा। बता दें कि दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में होगा जबकि दिल्ली और हैदराबाद के बीच टॉप की प्रक्रिया शाम 7:00 बजे ही संपन्न हो जाएगी।

दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, साल्ट, मिचेल मार्श, सरफराज खान, मनीष पांडे, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, नॉर्टजे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, मार्करम, क्लासेन, मयंक डागर, मार्को जानसन, मार्कंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

Read More : आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानिए कब,किस टीम के बीच खेला जाएगा पहला और आखिरी मुकाबला