आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानिए कब,किस टीम के बीच खेला जाएगा पहला और आखिरी मुकाबला

By Manika Paliwal On January 28th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

आईपीएल 2023 का पूरा शेड्यूल आया सामने, जानिए कब,किस टीम के बीच खेला जाएगा पहला और आखिरी मुकाबला

दुनिया भर में आईपीएल 2023 के 16 सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी आईपीएल में रोमांस का तड़का लगने वाला है तो वही फैंसी जाने के लिए बेकरार हैं कि आगामी सीजन कब से शुरू होगा और पहला मुकाबला कब और कहां किस टीम के बीच में खेला जाएगा। अगर आप भी क्रिकेट प्रेमी हैं और आपके मन में भी इस तरीके के सवाल चल रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको इन सवालों के जवाब दे देते हैं

Read More : अब महिला आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस-चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें देंगी दिखाई, इन फ्रेंचाइजी ने दिखाई महिला आईपीएल में दिलचस्पी

आईपीएल 2023 का शेड्यूल आया सामने

क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल का इंतजार बेसब्री से रहता है और वह इतनी को देखना भी काफी पसंद करते हैं। हालांकि हर मैच में जहां काफी ज्यादा रोमांच देखने को मिलता है तो वहीं हर एक फैन अपने खिलाड़ी को देखने के लिए बेताब रहता है। लेकिन इस सीजन की एक बड़ी खबर सामने आ चुकी है कि बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल 2023 की तारीखों का ऐलान फरवरी के पहले सप्ताह में करने वाली है। वहीं बीसीसीआई अधिकारी ने इंसाइडस्पोर्ट के साथ बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है।

बीसीसीआई के अधिकारी का बड़ा बयान

बता दें कि बीसीसीआई के अधिकारी ने बातचीत करते हुए कहा है कि

‘आईपीएल को मई के अंत तक पूरा करने का विचार है, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जून के दूसरे सप्ताह में है। इसलिए आईपीएल की शुरुआत 1 अप्रैल से शुरू होनी चाहिए। यही विचार है। इसलिए बीसीसीआई कोशिश करेगा कि आईपीएल मई के अंत में ही समाप्त हो जाए। ताकि भारतीय टीम को फाइनल के पहले तैयारियों को पर्याप्त समय मिल सके।’

इन दो टीमों के साथ शुरू होगा मुकाबला

आईपीएल के फ्रेंड्स को पहला मुकाबला देखने का काफी बेसब्री से इंतजार होता है। आईपीएल के सोलवे सीजन का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटल के बीच में खेला जाएगा। लेकिन दोनों टीमों के बीच पिछले साल का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस सीजन में 10 टीमें हिस्सा लेने जा रही है तो वहीं 58 दिन के अंतराल में 74 मुकाबले खेले जाएंगे।

Read More : “किसी फ्रेंचाइजी के पास इतना पैसा नहीं जो उसे खरीद सके” आईपीएल नीलामी में अन्सोल्ड रहे खिलाड़ी पर गंभीर का बड़ा बयान