DC vs CSK, IPL 2023 : दिल्ली में नजर आई महेंद्र सिंह धोनी के प्रति लोगों की दीवानगी, किया ट्रैफिक जाम, वायरल वीडियो
By Sangeeta Tiwari On May 22nd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

DC vs CSK, IPL 2023 : आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के प्रति लोगों के अटूट प्रेम और सम्मान के दर्शन हुए। आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स की बागडोर संभाल रहे एमएस धोनी जहां कहीं भी जाते हैं, उनके पीछे उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। कुछ ऐसा ही नजारा दिल्ली में नजर आया।
सड़कों पर उतरा फैंस का हुजूम
ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली की सड़कों का नजारा देखते ही बनता है। इस वीडियो में देखा गया कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जहां कहीं भी जाते हैं, दर्शक उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन हो उठते हैं। लोगों की भारी मात्रा में भीड़ सड़कों पर उनकी एक झलक का दीदार करने के लिए उतर पड़ती है ।कुछ ऐसा ही हुजूम दिल्ली की सड़कों पर साफ नजर आया, जहां लोगों की भीड़ ने टीम की बस को चारों तरफ से घेर लिया, जिसके चलते सड़कों पर काफी भीषण जाम लग गया।
Fans behind the CSK bus in Delhi.
This is madness. pic.twitter.com/P594b5r8QL
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 20, 2023
लोग एक झलक के हुए दीवाने
लोगों में महेंद्र सिंह धोनी के प्रति इस कदर प्यार और इज्जत बढ़ गई है, कि लोग उनकी एक झलक का दीदार करने के लिए बेचैन हो उठते हैं। सीएसके के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा सीएसके बस के आसपास मौजूद प्रशंसकों की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे-जैसे महेंद्र सिंह धोनी कि बस अपने फैंस के बीच में पहुंचती है, लोग मोबाइल से उनकी एक झलक पाने को बेताब हो उठते हैं, और उन्हें चारों तरफ से घेर लेते हैं।
लोगों में उनके प्रति इस कदर दीवानगी छाई हुई है, कि एक दर्शक ने तो बस के शीशे में से नजर आ रहे धोनी की तस्वीर भी ले ली। यह वीडियो बस के पीछे बैठे कुछ लोगों के द्वारा रिकॉर्ड किया गया है जो पल भर में वायरल भी हो गया।
Thaana Serndha Kootam at ThalaiNagaram! 🦁#DCvCSK #WhistlePodu #Yellove 💛 pic.twitter.com/LrgHw3SQYM
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 20, 2023
महेंद्र सिंह धोनी उतरे चौथे नंबर पर
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दर्शकों को प्रसन्न करने के लिए मिले सभी मौकों का भरतपुर आनंद उठाया उन्होंने एक भी मौके को नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के चलते चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की। महेंद्र सिंह धोनी का यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ हो रहा है। जब भारत के पूर्व कप्तान बल्लेबाजी करने उतरे तो चारों तरफ धोनी – धोनी के नारे गुंजायमान हो उठे।
हालांकि धोनी 4 गेंदों में मात्र 5 रन ही बना सके और 223 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद इस मुकाबले में दिल्ली से 77 रनों से जीतने में कामयाब रहे, इस मुकाबले के बाद सीएसके 14 मैचों में 17 अंक के साथ 0.652 की नेट रन रेट के साथ प्लेऑफ में शानदार एंट्री करने में कामयाब रही।