ASIA CUP 2022: ऐसे 5 खिलाड़ी जो चोट की वजह से नहीं है एशिया कप का हिस्सा, वर्ना मचा रहे होते तहलका

By Manika Paliwal On August 31st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

ASIA CUP 2022: ऐसे 5 खिलाड़ी जो चोट की वजह से नहीं है एशिया कप का हिस्सा, वर्ना मचा रहे होते तहलका

एशिया कप 2022 की शुरुआत श्रीलंका और अफगानिस्तान के मैच के साथ हुई थी। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है। एशिया कप के शुरू होने से पहले ही कई देशों के प्रमुख खिलाड़ियों को फिटनेस की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया है। कुछ खिलाड़ी टीम में चुने जाने के बाद भी एशिया कप की शुरुआत से पहले ही चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। इस टूर्नामेंट की कुछ टीमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर उतर रही हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो चोट की वजह से विश्व कप का हिस्सा नहीं है।

Read More : एशिया कप 2022 में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी, प्लेइंग इलेवन में नहीं होते है फिट

जसप्रीत बुमराह

bumrah
bumrah

टीम इंडिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम इंडिया से बाहर हो चुके हैं। आपको बता दें कि वह बिरहा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बैक इंजरी के चलते विश्व कप की टीम में शामिल नहीं हो पाए थे। जिसकी वजह से टीम इंडिया में युवा खिलाड़ी आवेश खान और अर्शदीप सिंह को मौका मिला है इसी के साथ भुवनेश्वर कुमार भी टीम में शामिल है।

हर्षल पटेल

Harshal patel
Harshal patel

काफी कम समय में ही टी 20 टीम में अपनी जगह को पक्की कर लेने वाले हर्षल पटेल भी चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के पास गेंदबाजी का अच्छा अनुभव है गेंदबाजी के अहम योगदान देने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी ये योगदान देते हैं। जिसकी कमी इस पूरे टूर्नामेंट में होने वाली है।

शाहीन अफरीदी

shaheen afridi

पाकिस्तान टीम के मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में घुटने के दौरान लगी चोट की वजह से पूरे एशिया कप से बाहर है। ऐसे में बिना शाहीन के पाकिस्तानी गेंदबाज पहले जितनी मजबूत नजर नहीं आ रही है। इसके साथ ही उनके ना होने की वजह से टीम काफी लड़खड़ा रही है।

मोहम्मद वसीम जूनियर

वसीम जूनियर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम को टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग गई थी। जिस कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर हसन अली को टीम में शामिल किया गया है। जो पहले ड्रॉप कर दिए गए थे।

दुष्मंथा चमीरा

दुष्मंथा चमीरा

श्रीलंकाई टीम अपने प्रमुख तेज गेंदबाज इस दुष्मंथा चमीरा के चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह से अब टीम कमजोर हो गई है। इसका नजारा हमने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ही देख लिया था जहां अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने श्रीलंका के गेंदबाजों को निशाना बनाया था पैर पैर में चोट की वजह से श्रीलंका के तेज गेंदबाज इस पूरे टूर्नामेंट में हमें नजर नहीं आएंगे।

Read More : IND vs PAK: जडेजा-हार्दिक की जोड़ी ने पाकिस्तान के छुड़ाएं छक्के, 5 विकेट से अपने नाम किया मैच