शोएब मलिक के अलावा इन 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने थामा भारतीय लड़कियों का हाथ
By Manika Paliwal On October 3rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

पाकिस्तानी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शोएब मलिक ने साल 2010 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ शादी की थी। दरअसल आपको बता दें कि पाकिस्तान में शोएब मलिक ऐसे अकेले नहीं है। जिन्होंने भारतीय लड़की का हाथ थामा हो। इनके अलावा भी पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों ने भारतीय लड़की से शादी की है।
हसन अली
हसन अली पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने भारतीय लड़की समा आरजू के साथ शादी की है दरअसल दोनों पहली बार दुबई में मिले थे और साल 2019 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया था भारत के फरीदाबाद की रहने वाली हैं और अमीरात एयरलाइंस में फ्लाइट इंजीनियर है।
मोहसीन खान

पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहसिन खान ने 80 के दशक में भारतीय अभिनेत्री रीना दत्ता से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। दरअसल उस वक्त अभिनेत्री रीना राय अपने करियर के चरम पर मौजूद थे। लेकिन फिर भी उन्होंने घर बसाने का फैसला किया और इन दोनों ने ही कराची में शादी की। लेकिन बाद में मुंबई आ गए और दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई । इन दोनों ने साल 1990 में तलाक ले लिया।
जहीर अब्बास
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास कोई शाखा ब्रैडमैन कहा जाता है। इतना ही नहीं इस वजह से साल 1986 में भारतीय लड़की रीता लूथरा के साथ शादी की थी। हालांकि रीता से पहले उनकी शादी नजमा बुखारी के साथ हो चुकी है जिससे उनकी तीन बेटियां भी है।