मस्तमौला अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दिए युवराज सिंह, डांस वीडियो हुए वायरल
By Manika Paliwal On August 22nd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह भले ही समय क्रिकेट के मैदान पर अपना प्रदर्शन नहीं दिखा रहे हो। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब युवराज (yuvraj singh) अपने अलग ही स्वैग के साथ मैदान पर वह बल्ले के साथ साथ फैंस का मनोरंजन करने के लिए भी काफी ज्यादा फेमस थे। इतना ही नहीं युवराज का स्वैग भी कई सारे लोगों को बेहद पसंद आता था। युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो। लेकिन उनका क्रिकेट वाला स्टाइल और उनका स्वैग आज भी बरकरार है और यही अंदाज सोशल मीडिया पर एक बार फिर से देखने को मिला है।
Read More : क्रिकेट के मैदान में इन 3 खिलाड़ियों ने कैंसर को मात देकर चमकाया अपना नाम, तीनों हैं वर्ल्ड कप के हीरो
युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना एक बेहतरीन वीडियो
https://www.instagram.com/reel/ChcVnQVBSFc/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f41a6137-1942-44a4-8c7b-72ea3dae9c74
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में गोविंदा के गाने किसी डिस्को में जाएं पर डांस कर रहे हैं। यह पर थिरकते हुए वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अभी तक दो लाख से ज्यादा लोग इसको लाइक कर चुके हैं युवराज ने इसके साथ ही एक क्यूट सा कैप्शन भी दिया है।
मस्त मौला अंदाज में गाने पर थिरक रहा है यह खिलाड़ी

40 साल की उम्र का ये खिलाड़ी स्पीकर लिए सीढ़ियां उतर रहे हैं और साथ ही गाना बज रहा है जिस पर युवराज जमकर थक रहे हैं इस दौरान युवराज ने वाइट कलर की शर्ट और जींस के साथ सनग्लास लगाए हुए हैं। इस पोस्ट को करीब 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
क्रिकेट के मैदान पर वापसी का संकेत

हालांकि युवी ने से पहले एक और वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने क्रिकेट के वापसी पर संकेत दिए थे इस वीडियो में वह क्रिकेट किट पैक कर रहे थे और ट्रेनिंग सेशन की ओर जा रहे थे। इसमें युवराज सिंह कह रहे हैं मैंने सोचा है कि थोड़ी प्रैक्टिस कर ली जाए क्या पता कब कौन सा टूर्नामेंट आ जाए।
Read More : IND vs ZIM: भारत ने पांच विकेट से जिम्बाम्वे को चटाई धूल हासिल की शानदार जीत, संजू सैमसन बने जीत के हीरो