विराट को राखी नहीं बांध पाई उनकी बहन तो सोशल मीडिया पर छलका दर्द, फोटो शेयर करके लिखा-ये दिल छू लेने वाला कैप्शन
By Manika Paliwal On August 12th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

राखी भाई बहन का त्यौहार होता है और उसे भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि भाई-बहन के अटूट पर को खेल से जुड़े दिग्गज खिलाड़ी भी मनाते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी अपने फैंस को रक्षाबंधन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने सभी फैंस को रक्षाबंधन की बधाई दी है। लेकिन इसी बीच विराट की बहन भावना कोहली का एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है उनकी बहन विराट से ना मिल पाने का काफी ज्यादा दुख है।
Read More : Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ विराट बनाएंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले इंडियन प्लेयर
विराट की बहन ने की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर
https://www.instagram.com/p/ChHo_1PrXQF/
भावना कोहली ढींगरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है जहां दिल के करीब हो। वहां दूरी मायने नहीं रखती वहीं विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बहन के साथ इस तस्वीर को शेयर किया है और लिखा है हैप्पी राखी।
इस राखी पर अपनी बहन से दूर है यह खिलाड़ी

जानकारी के आपको बता दें कि भारत ने इस हफ्ते की शुरुआत में एशिया कप के लिए 15 सदस्य टीमों का ऐलान किया था और विराट कोहली टीम का हिस्सा है। एशिया कप टूर्नामेंट में उन्होंने नेशनल टीम में अपनी वापसी को दर्ज कराया है। हालांकि है टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू हो रहा है लेकिन टीम इंडिया का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ होगा विराट अभी एशिया कप के लिए प्रैक्टिस में है। और यही वजह है कि वह चाह करके भी अपनी बहन से रक्षाबंधन की राखी नहीं बंधवा पाएं।