Asia Cuo 2022: पाकिस्तान के खिलाफ विराट बनाएंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले इंडियन प्लेयर
Asia Cuo 2022: पाकिस्तान के खिलाफ विराट बनाएंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले इंडियन प्लेयर

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ होने वाला है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। तो वही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी लंबे समय के बाद टीम में अपनी वापसी को दर्ज कराएंगे। आपको बता दें उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज के बाद आराम देने का फैसला किया था। जिसके बाद विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को नहीं बना सका है।

Read More : टीम इंडिया को 8वीं बार एशिया कप जीता सकते हैं ये 3 फौलादी खिलाड़ी, नाम सुनकर विरोधी टीम के हौसलें होंगे पस्त

विराट बनाएंगे यह खास रिकॉर्ड

virat kohli
virat kohli

विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एशिया कप 2022 के पहले मैच के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे। यह T20 क्रिकेट में विराट का 100वां मैच होने वाला है। जी हां आपको बता दें कि विराट कोहली इस मैच के साथ तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे और पहले भारतीय भी। आपको बता दें कि विराट कोहली से पहले रॉस टेलर ने तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेल लिए हैं। वही भारत के लिए 100 T20 खेलने वाले विराट दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उससे पहले रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं।

कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट

virat
virat

विराट कोहली ने अभी तक 102 टेस्ट मैच 262 वनडे और 99 T20 मैच खेले हैं। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए इन मैचों में 49.3 की औसत के साथ 8074 रन बनाए हैं। आपको बता दें कि विराट ने वनडे क्रिकेट में अभी तक 57.68 की औसत से 12344 रन बनाए हैं। जिसमें खिलाड़ी के नाम पर 64 अर्धशतक और 47 शतक भी शामिल है। वहीं अगर बार T20 क्रिकेट की करें तो आपको बता दें कि यह खिलाड़ी T20 क्रिकेट में अभी तक 3308 रन अपने नाम कर चुका है।

खराब फॉर्म से परेशान हैं ये खिलाड़ी

virat kohli
virat kohli

विराट कोहली का खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बना हुआ है। इस साल टीम इंडिया को एशिया कप 2022 और उसके बाद T20 वर्ल्ड कप की खेलना है और ऐसे में विराट का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है। ऐसे में दर्शकों को इस लंबे ब्रेक के बाद उनसे काफी अच्छी पारियों की उम्मीद है

Read More : सीरीज खत्म होते ही टीम इंडिया को मिली विराट की कार्बन कॉपी, वनडे में छीन सकती है कोहली की जगह