विराट कोहली के ये 3 नायब रिकार्ड्स शायद ही तोड़ पाएं कप्तान रोहित शर्मा, आप भी डाल लीजिये एक नजर

By Manika Paliwal On November 4th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

विराट कोहली के ये 3 नायब रिकार्ड्स शायद ही तोड़ पाएं कप्तान रोहित शर्मा, आप भी डाल लीजिये एक नजर

रोहित शर्मा इस समय भारतीय टीम के कप्तान के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि जब से विराट कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी को छोड़ा है। तब रोहित शर्मा ने बहुत अच्छे तरीके से टीम को संभाला है और वह वाइट बॉल फॉर्मेट में तो काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हुए हैं। लेकिन उन्हें कभी टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी योग्यता को हासिल करना बाकी है।

जी हां आपको बता दें कि जब भी बात विदेशी परिस्थितियों की आती है तो रोहित शर्मा की परीक्षा ली जाती है। क्योंकि विराट कोहली ने जो कामयाबी विदेशी दौरों में हासिल की है। वह हासिल करना रोहित शर्मा के लिए काफी टेढ़ी खीर है। तो चलिए आज हम आपको इस कड़ी में विराट कोहली की कप्तानी के दौरान बनाए गए उन तीन रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं जो शायद ही रोहित शर्मा अपने नाम कर पाए।

Read More : रोहित शर्मा अगर वर्ल्ड कप में हासिल करना चाहते है जीत, तो 10 अक्टूबर से पहले करें इन 3 खिलाडियों को टीम से बाहर

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाला खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। आपको बता दें हैं कि वह अपने करियर के शुरुआती दौर में खासतौर से कि टेस्ट क्रिकेट में उतनी ज्यादा सफल नहीं हो पाए हैं। जिसकी उम्मीद की जा रही थी साल 2019 में घरेलू सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था।

वहीं अगर बात दूसरी तरफ विराट कोहली की करें तो आपको बता दें कि विराट ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट में पहली बार भारत की कप्तानी संभाली थी और इस प्रारूप में खिलाड़ी ने 68 टेस्ट मैचों की कप्तानी की है। इस तरह से विराट कोहली ने भारतीय टीम के कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों को खेलने का रिकॉर्ड बनाया है।

टीम इंडिया के कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट दोहरे शतक

rohit sharma
rohit sharma

रोहित शर्मा केवल एक अकेला टेस्ट दोहरा शतक बनाने में अभी तक कामयाब हुए हैं। और उम्मीद है कि इस प्रारूप में वह दो-तीन साल और खेल देखेंगे ऐसे में विराट कोहली 7 बार टेस्ट में दोहरा शतक लगा चुके हैं। हालांकि विराट के रिकॉर्ड को तोड़ पाना भी रोहित शर्मा के लिए बहुत आसान नहीं होगा विराट कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए टेस्ट में 2016 से 2019 के बीच में सात टेस्ट शतक बनाकर खुद को रन मशीन के नाम से फेमस किया था।

टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर वनडे में सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा ने वनडे मैचों में जी को और तीन दोहरे शतक लगाए हैं और यह सच भी है शायद ही उनका यह रिकॉर्ड कोई भी बल्लेबाज तोड़ पाए इसके अलावा रोहित के नाम पर वनडे मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 264 रनों का दर्ज है कि दोनों रिकॉर्ड आज तक बेहद अहम है। हालांकि रोहित शर्मा निश्चित रूप से 50 ओवर की क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है।

लेकिन रोहित शर्मा के लिए विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ पाना भी काफी मुश्किल है क्योंकि वह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा वनडे क्रिकेट मैच खेले गए 95 मैचों में 5449 रन बनाए गए हैं। जबकि रोहित शर्मा अभी भी उनसे काफी पीछे हैं और उनकी उम्र के साथ-साथ फिटनेस वह भी ध्यान में रखा जाए तो शायद ही वॉइस रिकॉर्ड को तोड़ पाए।

Read More : IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मैच में सिर्फ एक छक्का लगाते ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामलें में बनाया रिकॉर्ड