अब अपने ही बयान से पलटी उर्वशी, पंत के साथ माफ़ी मांगने से किया साफ़ इंकार

By Manika Paliwal On October 17th, 2026

अब अपने ही बयान से पलटी उर्वशी, पंत के साथ माफ़ी मांगने से किया साफ़ इंकार

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बीच का विवाद हर कोई जानता है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से इन दोनों को लेकर के अक्सर मीडिया में खबरें भी आती रहती है। अब एशिया कप के समय उर्वशी का नाम पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह के साथ भी जोड़ा गया था। लेकिन अब उर्वशी ने पंत को लेकर के कुछ ऐसा कह दिया है। जिसकी वजह से यह वह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

Read More : Asia Cup 2022, IND vs PAK: कहीं पंत के ऊपर न फूट जाएं हार का ढींगरा ड्रेसिंग रूम में ऋषभ पंत पर भड़के कप्तान रोहित शर्मा

उर्वशी और पंत के बीच में हुई लड़ाई

दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मिस्टर आरपी से मिलने आए थे और उन्होंने मना कर दिया था जिसके बाद पंत ने इस पर जवाब देते हुए कहा था मेरा पीछा छोड़ दो बहन।

इसके बाद से ही दोनों के बीच में विवाद और ज्यादा बढ़ गया था हालांकि इसके पलटवार में उर्वशी रौतेला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया था कि छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊं तेरे लिए डार्लिंग। लेकिन अब दोनों के बीच में इस विवाद में एक नया टर्न गया है तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर मसला क्या है।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है उर्वशी का यह वीडियो

https://www.instagram.com/reel/Cib-gXwOMx7/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ec76cdc8-284f-4dee-967a-05570df430ad

दरअसल जब ऋषभ पंत के बीच सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला से पूछा गए कि RP को क्या मैसेज देना चाहती है। तब उर्वशी रौतेला ने कहा कि सीधी बात नो बकवास इसलिए मैं बकवास नहीं कर रही हूं। अब उनसे जब दोबारा पूछा गया कि आपने ही कहा था कि Forgive & Forget. इस पर उर्वशी रौतेला कहती है कि मैं कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन फिर वह हाथ जोड़कर पंत से माफी मांगती हैं और कहते हैं सॉरी आई एम सॉरी। लेकिन अब उर्वशी के इस सॉरी के पीछे एक और खास बात निकलकर सबके सामने आई हैं।

अपने ही बयान से पलटी उर्वशी

urvashi post

उर्वशी की सॉरी बोलने तक तो सब कुछ ठीक था। शायद लगा था कि यह तनातनी का माहौल खत्म हो जाएगा। लेकिन कल देर रात उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि आज के समय में ऑफिशियल न्यूज़ आर्टिकल और तथाकथित मीम पेज टीवी शोज के मुकाबले स्कीपटेड होने लगे हैं। वह सॉरी मैंने अपने फैंस को चाहने वालों को बोला था और उसी रौतेला ने इस पोस्ट के साथ ही इस तरह के #flasemisleading#greatscript# का इतेमाल किया है। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला का नाम पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह के साथ भी जुड़ रहा है।

Read More : टीम के इन 3 साथी खिलाड़ियों को इस खास नाम से पुकारते है ऋषभ पंत, लिस्ट में कुलदीप यादव भी है शामिल