UP VS GG : ब्रेबोर्न पाटिल स्टेडियम में आपस में भिड़ेंगी यूपी और गुजरात, क्या होगा पिच मौसम का मिजाज जानिए
By Manika Paliwal On March 20th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

UP VS GG : मुंबई के ब्रेबोर्न पाटिल स्टेडियम में अगला मुकाबला गुजरात और यूपी के बीच में देखने को मिलेगा। जहां यूपी की कप्तान एलिसा हिली के हाथों में है तो वहीं गुजरात की कमान स्नेह राणा संभालती हुई नजर आएंगी। हालांकि दोनों ही टीमों के कप्तान इस मुकाबले को जीतने की पूरी कोशिश करेगी। क्या होगी इसमें वेदर और पिच की रिपोर्ट चलिए जानते ।
Read More : UP VS RCB : स्मृति की एक गलती ने डुबोई RCB की नैया, यूपी ने 10 विकेट से हासिल की शानदार जीत
पिच रिपोर्ट
बात अगर पिच की करें तो यह मुंबई के समुद्र किनारे स्थित है। जिससे इस मैदान पर काफी प्रभाव पड़ता है इस मैदान पर हमें मार्च-अप्रैल और महीनों में तेज गर्मी और उमस देखने को मिलती है। बता दें कि यहां की पिच लाल मिट्टी की बनी हुई है जिस वजह से अधिक उछाल देखने को मिलता है इस मैदान पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है।
वेदर रिपोर्ट
ब्रेबॉन क्रिकेट स्टेडियम के मौसम के बारे में करें तो 20 मार्च को गर्मी रहने वाली है। तापमान 26 डिग्री से 37 डिग्री तक रहने वाला है मैच में बारिश होने की संभावना दूर-दूर तक नहीं है। इसका मतलब है कि विमिंस प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में किसी भी प्रकार की कोई भी रुकावट नहीं आएगी।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
UPW: किरण नवगिरे, एलिसा हीली, देविका वैद्य, सिमरन शेख, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, पार्शवी चोपड़ा, ग्रेस हैरिस, राजेश्वरी गायकवाड़, सोफी एक्लेस्टोन, शबनीम इस्माइल
GGW: मेघना, डॉटिन, बेथ मूनी, डंकले, गार्डनर, हरलीन डोएल, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल