पूर्व कप्तान ने टीम को लेकर दिया बड़ा बयान, उमरान मलिक से लेकर शुभमन गिल इन खिलाड़ियों को देना चाहिए था वर्ल्ड कप टीम में मौका

By Manika Paliwal On September 30th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

पूर्व कप्तान ने टीम को लेकर दिया बड़ा बयान, उमरान मलिक से लेकर शुभमन गिल इन खिलाड़ियों को देना चाहिए था वर्ल्ड कप टीम में मौका

जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा झटका लगा है। बुमराह पीठ में चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस मेगा इवेंट से बाहर हो गए हैं। जिसकी वजह से टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी कमजोर होती हुई दिखाई दे रही है। तो वहीं जडेजा भी अपनी चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर है और ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों का टीम में ना होना टीम इंडिया की एक चिंता का विषय बन चुका है।

अब ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट उन नामों के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जो बुमराह के बाहर होने के बाद टीम इंडिया में यकीनन अपनी जगह को पक्का कर सकते हैं। अब ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दिलीप ने ऐसे 4 नाम बताएं हैं जिन्हें T20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होना चाहिए था।

Read More : Asia Cup 2022: जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा ये फौलादी खिलाड़ी, रोहित शर्मा ने किया टीम में शामिल

कोई भी out-of-the-box नहीं सोच सकता

umraan malik

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि कोई भी out-of-the-box नहीं सोच सकता मैं उमरान मलिक को उनकी स्पीड की वजह से चुनता हूं। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है। वहीँ अगर वह 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का गेंदबाज बन जाए तो आप उसको नहीं चुन सकते।

इसी के साथ ही उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उमरान को 2022 एशिया कप में भी चुना जाना चाहिए था उन्होंने कहा कि दुबई में जहां विकेट सपाट और घास रहित था जहां कोई उछाल नहीं था वह आपको ऐसे तेज गेंदबाजों की जरूरत थी जो बल्लेबाजों को तेज गति से हरा सके।

मोहम्मद शमी और गिल का भी लिया नाम

उमरान मलिक के अलावा उन्होंने मोहम्मद शमी और शुभमन का भी नाम लिया। आपको बता दे शमी गिल का नाम वर्ल्ड कप के अंदर खिलाड़ियों की सूची में पहले से ही मौजूद है। इसी के साथ उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुएकहा कि श्रेयस काफी अच्छी फॉर्म में है और फिर भी वह बाहर है। मोहम्मद शमी और गिल को टीम में होना चाहिए था क्योंकि मैं गिल से पूरी तरह से प्रभावित हूं

Read More : टी20 वर्ल्डकप से पहले थम्स अप के एड में नजर आए बुमराह, दर्शकों से कहा-दम है तो देखो….