टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोलिंग का शिकार, एक को तो सरेआम नशेड़ी कह चुके हैं फैंस
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी सोशल मीडिया पर हुए जमकर ट्रोलिंग का शिकार, एक को तो सरेआम नशेड़ी कह चुके हैं फैंस

क्रिकेट का खेल एक ऐसा खेल है। जिससे भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खूब पसंद किया जाता है। दुनिया भर के फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कुछ खिलाड़ी अपने फैंस के साथ काफी अच्छा बर्ताव करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो पब्लिक प्लेस में कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनकी खूब ट्रोलिंग की जाती है। आज हम आपको ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें फैंस ने उनकी शर्मनाक हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया।

Read More : IND vs AUS: टेस्ट क्रिकेट में अश्विन-जडेजा की जोड़ी बनाएगी ये महारिकॉर्ड! टूटेगा दिग्गजों का सालों पुराना रिकॉर्ड

रवि शास्त्री

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच की भूमिका निभा चुके रवि शास्त्री क्रिकेट जगत में काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह मैदान पर टीम को अक्सर कोचिंग देते हुए दिखाई देते हैं तो कभी मैदान पर कमेंट्री पैनल में दिखाई देते हैं। लेकिन जब रवि शास्त्री को छुट्टी मिलती है तो वह जमकर एंजॉय करते हैं उन्होंने साल 2019 में अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें वह दोनों ही हाथों में बीयर पकड़े हुए नजर आए थे जिसके बाद उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल किया था।

रविंद्र जडेजा

टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर जडेजा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने गुड लुक्स की वजह से जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करते हैं जिन्हें उनके फैंस लिखा था पसंद करते हैं लेकिन साल 2019 में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर को शेयर किया था। जिस पर खूब बवाल काटा था। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने हुक्का पीते हुए तस्वीर शेयर की थी। जो उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।

शिखर धवन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन साल 2022 में आईपीएल के दौरान उनका एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था इसे कहते हैं कि गाड़ी बनाने का समय कभी पेग नही बनाना चाहिए।

Read More : कोहली, बुमराह फिटनेस के लेते है नकली फिटनेस इंजेक्शन’, चेतन शर्मा के स्टिंग ऑपरेशन ने क्रिकेट में मचाई खलबली